Connect with us

News

UP Tiger: बृजभूषण शरण ने लगाई राज ठाकरे की क्लास, कायदे से सुना दिया

Published

on

UP Tiger: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर बढ़ते विवाद के बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने ठाकरे की बयानबाजी को गैर-ज़िम्मेदाराना बताया और कहा कि राज ठाकरे अपनी खोई हुई पहचान वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। (UP Tiger) बृजभूषण ने चेताया कि उत्तर भारतीयों में ठाकरे के बयानों को लेकर गहरा गुस्सा है। अगर उन्होंने एकजुट होकर प्रतिक्रिया दी तो राज ठाकरे उसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने साफ कहा, अब वक्त है कि राज ठाकरे अपने रवैये में सुधार लाएं।

Also Read –Trump English question viral: “इतनी अच्छी इंग्लिश कहां से सीखी?” अफ्रीकी राष्ट्रपति के मुरीद हुए ट्रंप, पुछा ये अजीब सा सवाल

UP Tiger: भाषा जोड़ती है, तोड़ती नहीं

बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा कि भाषा समाज को जोड़ने का माध्यम होती है, न कि विभाजन का। (UP Tiger) उन्होंने जोर दिया कि उत्तर भारतीय और महाराष्ट्र का आपसी रिश्ता बहुत गहरा है, जिसे कुछ बयानबाज़ियों से तोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, राज ठाकरे को पढ़ना-लिखना शुरू कर देना चाहिए।

Also Read –Bhagwant Mann comment on Modi: JCB देखने वालों से भी कम आबादी वाले देशों में घूम रहे हैं मोदी? भगवंत मान का तंज़ बना राष्ट्रीय बवाल! BJP ने किया पलटवार

राज ठाकरे कर रहे हैं छिछोरी राजनीति

अपने बयान में बृजभूषण ने ठाकरे की राजनीति को छिछोरा और स्तरहीन करार दिया। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जब छत्रपति शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने कैद किया था। तब आगरा के उत्तर भारतीय व्यापारियों ने उनकी रिहाई में योगदान दिया था। (UP Tiger) उन्होंने कहा, जिस इतिहास पर राज ठाकरे गर्व करते हैं। उसमें उत्तर भारतीयों का भी पसीना बहा है। अंत में उन्होंने राज ठाकरे को याद दिलाया कि जब राज ठाकरे के अयोध्या दौरे की चर्चा हुई थी। तब उन्होंने स्वयं ठाकरे को आमंत्रित किया था। लेकिन ठाकरे पीछे हट गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *