Welcome Vs Welcome 3 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम जोकि 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसका सीक्वल भी बना था लेकिन उसको उतनी सफलता नहीं मिली थी। उस फिल्म में अक्षय कुमार नहीं थे। लेकिन अब जाकर वेलकम 3 जिसको दर्शक वेलकम टू द जंगल के नाम से जानते हैं। वो रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को रिलीज होगी। (Welcome Vs Welcome 3 Collection) इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। तो वहीं वेलकम फिल्म के गानों को भी रीमेक किया गया है। इसके अलावा वेलकम टू द जंगल के पेड प्रीव्यू का आयोजन किया गया है। जोकि आज यानि 25 जून को आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। चलिए जानते हैं वेलकम फिल्म के रिकॉर्ड को क्या वेलकम टू द जंगल तोड़ पाएगी।
Also Read –Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में क्यों आए 7 तीव्रता के दो भूकंप? जानें इस कुदरती कहर के पीछे की साइंटिफिक वजह
Welcome Vs Welcome 3 Collection: वेलकम वर्सेस वेलकम टू द जंगल कलेक्शन
वेलकम फिल्म ने कितना कलेक्शन किया था
वेलकम फिल्म जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। यदि फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, वेलकम ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 5.65 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। (Welcome Vs Welcome 3 Collection) तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म ने 7.52 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। फिल्म 56 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर चली थी। और दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। उस समय फिल्म ने 100 करोड़ रूपए का आकड़ा तो क्रास नहीं किया था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 56 दिनों में 70.13 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया था। वेलकम मूवी का बजट 30 से 32 करोड़ रूपए था। फिल्म ने दोगुना से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
Also Read –PM Modi: पीएम मोदी ने Emergency को बताया लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, संविधान हत्या दिवस पर कही ये बड़ी बात…
वेलकम टू द जंगल कलेक्शन
वेलमक टू द जंगल यानि वेलकम 3 के मेकर्स ने धुरंधर की राह पर चलने का फैसला किया है। और फिल्म का आज शाम 7 बजे पेड प्रीव्यू रखा है। (Welcome Vs Welcome 3 Collection) फिल्म के एडवांस बुकिंग को देखकर लग रहा है कि फिल्म पेड प्रीव्यू से 3-4 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन करेगी। तो वहीं जिस तरह से एडवांस बुकिंग में दर्शकों की उत्सुकता नजर आ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए तक का आकड़ा पार कर लेगा।