West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐसा भूचाल आ गया है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सरकारी योजनाओं का लाभ किसे मिलना चाहिए और किसे नहीं, इस पर सालों से बहस चल रही है, लेकिन अब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जो फैसला लिया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सरकार अब मुफ़्त राशन और आर्थिक मदद देने वाली योजनाओं पर बड़ा कैंची चलाने जा रही है। अगर आप भी सोचते हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ आंख मूंदकर मिलता रहेगा, तो अब सावधान हो जाइए। बंगाल सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि कुछ खास नियमों का पालन न करने वाले परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की लिस्ट से तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
Also Read –Venezuela Earthquake: 140 टन मलबे के नीचे 8 दिन… फिर भी नहीं टूटी सांसें, रेस्क्यू देख छलक पड़े आंसू
West Bengal: इन गलतियों पर बंद हो जाएगी ‘अन्नपूर्णा योजना’
इस पूरे विवाद की जड़ में है सरकार की नई पात्रता शर्तें, जिसने बंगाल के लाखों परिवारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उत्तर बंगाल में वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि सरकारी खजाने का पैसा सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जो सरकार की नीतियों का सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में कहा कि जिन लोगों ने दो से अधिक बार शादी की है, उन्हें अब किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, जो लोग भारतीय नागरिक नहीं हैं, उन्हें भी इन योजनाओं से पूरी तरह वंचित कर दिया जाएगा ताकि सरकारी संसाधन सिर्फ असली हकदारों तक ही पहुंच सकें।
Also Read –TMC Chandrima Bhattacharya Resign: ममता दीदी की ‘राइट हैंड’ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC से किया किनारा, चीफ समेत सभी पदों से इस्तीफा
धार्मिक शिक्षा और टीकाकरण पर सरकार का कड़ा रुख
सरकार का सबसे बड़ा और कड़ा फैसला बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने साफ संकेत दिए हैं कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों से हटाकर कुछ खास धार्मिक शिक्षण संस्थानों में भेज दिया है, उन्हें अब अन्नपूर्णा योजना जैसी बड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही, बच्चों का अनिवार्य टीकाकरण यानी वैक्सीन लगवाना भी अब अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी परिवार ने अपने बच्चों को पोलियो, खसरा या टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के मुफ्त टीके नहीं लगवाए हैं, तो उनका नाम भी लाभार्थियों की लिस्ट से काट दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकारी मदद पाने का कोई अधिकार नहीं है।
11 पन्नों का फॉर्म खोलेगा परिवार का हर राज
इस नए नियम को जमीन पर उतारने के लिए सरकार ने पूरा मास्टरप्लान तैयार कर लिया है। अब अन्नपूर्णा योजना का लाभ पाने के लिए आवेदकों को 11 पन्नों का एक लंबा और विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। इस फॉर्म में परिवार की पूरी कुंडली मांगी जा रही है। इसमें विशेष रूप से पूछा गया है कि आपके बच्चे किस स्कूल में पढ़ रहे हैं, उन्हें समय पर सभी टीके लगे हैं या नहीं, और आपके परिवार को पहले से कौन-कौन सी सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं। इस कड़े वेरिफिकेशन के जरिए सरकार फर्जी और अपात्र लोगों को बाहर करना चाहती है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि सरकारी नीतियां समाज की भलाई के लिए हैं, और जो इनका पालन करेगा, लाभ केवल उसी तक पहुंचेगा।