राष्ट्रीय समाचार

Women Reservation Bill: ‘अपनी बेटी सांसद बने, पर गरीब की…’ महिला आरक्षण बिल पर CM सम्राट का रौद्र रूप, कांग्रेस-RJD को लिया आड़े हाथों

Published

on

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक (131वां संशोधन) के गिरने के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस मुद्दे पर अब बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, राजद, टीएमसी और सपा जैसे दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि विपक्ष ने देश की ‘नारी शक्ति’ के साथ ऐतिहासिक धोखा किया है और इसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Also Read –Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पास ना होना BJP की रणनीति? जानिए कैसे संसदीय हार बनी मोदी-शाह के लिए वरदान

Women Reservation Bill: विपक्ष की खुशी पर उठाए सवाल: ‘लोकतंत्र में पहली बार ऐसा हुआ’

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र के इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना है, जब देश की आधी आबादी को हक देने वाला बिल गिरा और विपक्ष के लोग संसद में खुशी मना रहे थे। (Women Reservation Bill) उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण के प्रयासों की एक तरह से ‘भ्रूण हत्या’ की है। सम्राट चौधरी ने पुराने वाकयों को याद दिलाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव पहले भी संसद में बिल फड़वाने का काम करते थे, लेकिन इस बार तो विपक्ष ने खुल्लम-खुल्ला महिलाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है।

Also Read –Strait of Hormuz Crisis: फिर ठप्प होगी तेल और गैस की सप्लाई! महज 24 घंटे में आई आफत, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

‘परिवारवाद’ पर प्रहार: राहुल और अखिलेश को घेरा

मुख्यमंत्री ने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे ‘परिवारवाद’ की मानसिकता बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बहन सांसद बन सकती हैं और अखिलेश यादव की पत्नी चुनाव जीत सकती हैं, लेकिन इन लोगों को यह मंजूर नहीं कि देश के गरीब परिवारों की बेटियां विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचें। (Women Reservation Bill) सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर यह बिल पास होता, तो अकेले उत्तर प्रदेश से एक-तिहाई सीटों पर हमारी बहनें चुनाव जीतकर आतीं, लेकिन कांग्रेस और सपा ने अपने ‘खानदानी वारिसों’ को बचाने के लिए इस रास्ते को बंद कर दिया।

बिहार का सियासी गणित: ’29 नहीं, अब होतीं 122 महिला विधायक’

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के जरिए बताया कि इस बिल के गिरने से बिहार को कितना बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार विधानसभा में केवल 29 महिला विधायक हैं, लेकिन यदि यह संविधान संशोधन विधेयक पारित हो जाता, तो बिहार में कम से कम 122 महिला विधायक और 20 महिला सांसद होतीं। (Women Reservation Bill) सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आरजेडी ने कभी किसी वर्ग को वास्तविक आरक्षण नहीं दिया, बल्कि जब भी पिछड़ों और महिलाओं की बात आई, उन्होंने हमेशा रोड़े अटकाने का काम किया है।

भाजपा चलाएगी देशव्यापी अभियान

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि भाजपा इस धोखे को चुपचाप सहन नहीं करेगी। पार्टी अब इस मुद्दे को लेकर पूरे देश में एक बड़ा जन-जागरण अभियान चलाएगी और जनता के बीच जाकर विपक्ष के इन नेताओं से जवाब मांगेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा हमेशा से महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और आने वाले समय में जनता ही इस ‘पाप’ का फैसला करेगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह और पूर्व मंत्री लेशी सिंह समेत कई वरिष्ठ महिला नेत्री भी मौजूद रहीं, जिन्होंने एक सुर में विपक्ष के रवैये की निंदा की।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version