मनोरंजन

Yamini Singh Wedding: भोजपुरी हसीना यामिनी सिंह ने रचाई शादी, तस्वीरें वायरल, जानिए कौन हैं उनके पति

Published

on

Yamini Singh Wedding: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल जानी मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध गईं हैं, जी हां! भोजपुरी पर्दे पर अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस से बिजलियां गिराने वालीं अभिनेत्री यामिनी सिंह (Bhojpuri Actress Yamini Singh) रियल लाइफ में दुल्हनिया बन गईं हैं, उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं हैं, आइए जानते हैं यामिनी सिंह के पति कौन हैं।

Also Read –Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने PM Modi पर की टिप्पणी कहा- मोदी जी मुझे अपना वो दे दे, देखें वीडियो

Yamini Singh Wedding: यामिनी सिंह की शादी की तस्वीरें वायरल

यामिनी सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक होनहार अदाकारा हैं, वे भोजपुरी के एक से एक शानदार अभिनेता संग काम कर चुकीं हैं, खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह जैसे सुपरस्टार संग यामिनी सिंह स्क्रीन शेयर कर चुकीं हैं। फिल्मों में कई बार दुल्हनियां बन चुकीं यामिनी सिंह अब रियल लाइफ में दुल्हन बन गई हैं, जी हां! उन्होंने शादी कर ली है, उनकी शादी की तस्वीरें अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और फैंस हैरान रह गए।

Also Read –Kedarnath Dham 2026: कपाट खुलने से एक दिन पहले क्यों लगा मोबाइल पर बैन? केदारनाथ से बड़ी खबर

यामिनी सिंह की शादी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहें हैं, लाल जोड़े में सजी धजी यामिनी सिंह बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। (Yamini Singh Wedding) वहीं दूल्हे राजा ऑफ कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहें हैं। यामिनी सिंह की शादी की तस्वीरें देख फैंस चौंक गए हैं, कुछ तो समझ बैठे हैं कि ये तस्वीरें उनकी किसी फिल्म की शूटिंग की है, लेकिन हम आपको बता दें कि भोजपुरी अदाकारा यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध गईं हैं, उन्होंने 20 अप्रैल को शादी रचाई।

यामिनी सिंह को फैंस उनकी नई जिंदगी के शुरुआत के लिए जमकर बधाईयां दे रहें हैं, वहीं अब उनके पति के बारे में बताएं तो उनके पति का नाम अविरल (Aviral) है, वे क्या करते हैं इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, अब सोशल मीडिया पर यामिनी सिंह और अविरल को शादी की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version