News
UP News : सपा नेता का विवादित बयान , बोले – अतीक और मुख्तार की कुर्बानी को भूलना नहीं चाहिए

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
UP News : देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) दो चरणों में संपन्न हो चुका है। जबकि पांच चरणों के चुनाव अभी होने को बाकी है। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जिया उर्रहमान बर्क (Zia ur Rahman Barq) ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शाहबुद्दीन, अतीक अहमद (Atiq Ahmad) और मुख्तार अंसारी (Mukhtar की कुर्बानी को भूलना नहीं है। भाजपा का इस चुनाव में सूपड़ा साफ कर देना है।
अफजाल अंसारी की बेटी भी उतरीं चुनावी मैदान में, शिव मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीर आई सामने… #Ghazipur #LokasabhaElection2024 #afzalansari pic.twitter.com/JyuOlAP6l7
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 29, 2024
UP News : बुलडोजर से डराया जाता है लेकिन हम…
सपा प्रत्याशी बीती रात संभल (Sambhal) के मोहल्ला चमन सराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रह थे। इसी दौरान उनका यह बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां (Azam Khan) और उनके परिवार को जेल में डाल दिया। यह जुल्म लगातार परिवार पर ढाया जा जा रहा है।

बुलडोजर से डराया जाता है, लेकिन हम डरते नहीं है। हम सिर्फ अल्लाह से डरते हैं। उन्होंने अपने दादा डॉक्टर शफीक उर्रहमान बर्क (Shafiq Ur Rehman Barq) का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमेशा कौम की आवाज उठाते थे और उन्हीं की तरह वह भी लोगों की आवाज बनेंगे।

UP News : यहां से हैं पारिवारिक रिश्ता – अखिलेश यादव
आपको बात दें, कि बाते दिन रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में भाजपा को एक भी सीट न मिलने का दावा करते हुए कहा कि जनता की भावनाओं को समझकर मोदी सरकार 400 पार का नारा भूल गई है।
उन्होंने यह बात सपा पार्टी के उम्मीदवार जिया-उर-रहमान बर्क के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि “संभल से लेकर हमारे घर (इटावा-मैनपुरी) तक चुनाव है। इस क्षेत्र (संभल) से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) भी सांसद रह चुके हैं। यहां से लेकर मैनपुरी तक वोट पड़ने जा रहा है। इसलिए मैं इस चरण में कह सकता हूं कि भाजपा का किसी भी लोकसभा में खाता नहीं खुलने वाला।”
You may like
UP News: आबकारी विभाग ने जून में 4458.22 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व किया अर्जित, अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान
IND vs ENG Test Match: शुभमन गिल इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान
Indian Air Force: एक झटके में भारत बना दुनिया में ‘ताकतवर’! जमीन नहीं, अब आसमान से बरसेगी आग; युद्ध की आहट से कांपेगा ‘दुश्मन’
Lucknow News: CM सामूहिक विवाह योजना’ के तहत हुई शादी! महिला ने पति और देवर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, लखनऊ पुलिस ने दर्ज की FIR
First Divorce in India: जब एक महिला ने तोड़ा विवाह का बंधन, जानिए भारत के पहले तलाक की ऐतिहासिक दास्तान
Ayodhya News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किए राम लला के दर्शन, विपक्ष पर साधा निशाना
Pingback: delhi Bomb Threat: DPS और संस्कृति समेत Delhi-NCR के 80 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़बरें