News
New BJP President: बिहार चुनाव से पहले भाजपा चुन लेगी नया कप्तान? UP प्रमुख पर संशय बरकरार, जानें किस नाम की चर्चा तेज

Published
4 घंटे agoon
By
News Desk
New BJP President: भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव में लगातार देरी हो रही है। बीते साल दिसंबर माह में शुरू हुए सांगठनिक चुनाव जहां जनवरी-फरवरी माह तक संपन्न हो जाने थे। लेकिन साल 2025 भी खत्म होने को है। लेकिन अभी तक भाजपा कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का एलान नहीं कर सकी है।
कहा जा रहा है कि भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित कर देगी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। (New BJP President) वहीं अभी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और त्रिपुरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर सकी है। यूपी में पार्टी कप्तान को लेकर अटकलों का दौर अभी भी जारी है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय और यूपी अध्यक्ष के लिए विचार-विमर्श अभी भी चल रहा है। वहीं आने वाले कुछ दिनों दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा और त्रिपुरा में भाजपा अध्यक्ष का एलान हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित होने के बाद यूपी को नया कप्तान मिलेगा। (New BJP President) सूत्रों के मुताबिक पार्टी शीर्ष नेतृत्व यूपी अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाह रही है। यूपी में आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव होने है।
ऐसे में भाजपा किसी ऐसे नेता की तलाश में है जो पार्टी को बढ़त दिला सके। जिसकी बूथ स्तर पर पकड़ हो। राष्ट्रीय और यूपी अध्यक्ष दोनों की नियुक्तियां भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की सहमति से होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 80 से ज्यादा नेताओं से सुझाव मांगे गये हैं। (New BJP President) फिलहाल भाजपा की कमान जेपी नड्डा संभाल रहे है। जनवरी 2020 से जेपी नड्डा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले बढ़ाया गया था। वह केंद्र में मंत्री भी हैं।
Also Read –अगर हमास नहीं झुका तो होगा ‘पूरा खात्मा’…, ट्रंप की दो टूक, खूनखराबे की दी चेतावनी
New BJP President: राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ये नाम चल रहे आगे
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कई नामों की चर्चा है। लेकिन कहा जा रहा है कि भाजपा का नया कप्तान शिवराज सिंह चौहान ही बनेंगे। भाजपा और आरएसएस दोनों ही उनके नाम पर सहमत है। वहीं इस रेस में मनोहर लाल खट्टर और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का नाम भी चल रहा है।
You may like
Sitapur News: पिटाई विवाद में शिक्षक पर कार्रवाई को मंत्री आशीष पटेल ने बताया एकतरफा, कहा- निष्पक्ष जांच जरूरी
Ayodhya Guest House Sex Racket: अयोध्या के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! 12 लड़कियां हिरासत में, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Azam Khan: आजम खान के आए अच्छे दिन! हाईकोर्ट से मिली जमानत, अब जेल से आ जायेंगे बाहर
Bihar Elections: अमित शाह के बिहार दौरे के बीच सीएम नीतीश से मुलाकात, डेहरी-बेगूसराय का करेंगे दौरा
Bihar assembly election: कांग्रेस ने बिहार में बनाई प्रदेश चुनाव समिति, इन 39 लोगों की उम्मीदवार चुनने में होगी अहम भूमिका
Gorakhpur News: पशु तस्करों ने छात्र को गोली मारी, लोगों के विरोध के बीच घायल हुए SP नार्थ और थानेदार