राष्ट्रीय समाचार
Women Reservation Bill: कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी दाग कभी नहीं हटेगा…महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भड़के किरेन रिजिजू
Published
2 घंटे agoon

Women Reservation Bill: लोकसभा में बीते दिन संविधान संशोधन से जुड़े विधेयक पारित नहीं हो सके, जिसके बाद सियासत गरमा गई है। एक तरफ कांग्रेस इस पर जश्न मना रही है और केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार की ओर से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष ने राजनीति से प्रेरित होकर महिलाओं को अधिकार देने वाले इस विधेयक को पारित नहीं होने दिया।
Women Reservation Bill: “महिलाओं को उनका हक दिला रहे थे”
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश ने संसद में जो कुछ हुआ, वह सब देखा है। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण बिल बहुमत न मिलने के कारण पारित नहीं हो सका। (Women Reservation Bill) रिजिजू ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इतने गंभीर मुद्दे को भी राजनीति के नजरिए से देखा और उसी आधार पर काम किया। उनके मुताबिक विपक्ष के समर्थन के बिना सरकार को दो तिहाई बहुमत नहीं मिल सका, जिसकी वजह से बिल पास नहीं हो पाया।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं को उनका हक दिलाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन विपक्ष ने महिलाओं को आरक्षण न देकर उल्टा इसका जश्न मनाया, जिसका जवाब अब उन्हें देश की महिलाओं को देना पड़ेगा।
“महिला विरोधी ठप्पा कभी नहीं हटेगा”
रिजिजू ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी पर महिला विरोधी होने का ठप्पा लग चुका है, जो कभी नहीं हटेगा। (Women Reservation Bill) उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महिलाओं को अधिकार न मिलने पर जश्न मनाना सही है। उनके मुताबिक बिल को गिराकर जश्न मनाना ही कांग्रेस की सोच को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है और कांग्रेस को इस पर बहानेबाजी करने की बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।
“महिला विरोधी है कांग्रेस की सोच”
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल को खुद विपक्ष ने गिराया और अब उसी पर बहाने बना रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच ही महिला विरोधी रही है और इतिहास भी यही बताता है। (Women Reservation Bill) उनके मुताबिक अब कांग्रेस कुछ भी कहे, लेकिन उस पर महिला विरोधी दाग लग चुका है और वह इससे बच नहीं पाएगी।
रिजिजू ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ सांसद उनसे मिले और उन्होंने खुद माना कि सरकार की मंशा अच्छी थी। उन्होंने कहा कि उन सांसदों ने यह भी बताया कि उनके नेता राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं होते और उन्हें कोई समझा नहीं सकता।
परिसीमन को लेकर भी दिया जवाब
परिसीमन के मुद्दे पर बोलते हुए रिजिजू ने कहा कि यह प्रक्रिया नई नहीं है, बल्कि कांग्रेस के समय से ही चली आ रही है। (Women Reservation Bill) उन्होंने बताया कि सीटों के बंटवारे को लेकर सभी राजनीतिक दलों के साथ आंकड़े साझा किए गए थे और सभी ने इसकी सराहना भी की थी।
वहीं अंत में रिजिजू ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस जैसा राष्ट्रीय दल महिला आरक्षण का विरोध करेगा। उन्होंने इसे बहुत बड़ा पाप बताते हुए कहा कि इसके लिए कांग्रेस को सजा मिलनी चाहिए।
