मनोरंजन
Pawan Singh Love Story: क्या अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को दिया था धोखा? पॉवर स्टार ने खोला राज
Published
23 मिनट agoon

Pawan Singh Love Story: भोजपुरिया पॉवर स्टार पवन सिंह जितना अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं, जी हां! पवन सिंह की निजी जिंदगी में किस तरह उथल पुथल मची हुई है, इससे हर कोई वाकिफ है, पर्दे पर भर-भरकर रोमांस करने वाले पवन सिंह को रियल लाइफ में प्यार कभी नसीब ही नहीं हुआ, वहीं अब उन्होंने भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में अपने पहले प्यार का जिक्र किया, जो कोई और नहीं, बल्कि अक्षरा सिंह थीं।
Pawan Singh Love Story: क्या अक्षरा सिंह ने दिया था पवन सिंह को धोखा
पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में नजर आ रहें हैं, जिसकी वजह से पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में घमासान मचा हुआ है, जी हां! इस रियलिटी शो का हिस्सा भोजपुरी के जाने माने एक्टर्स बनें हैं, जैसे – पवन सिंह, काजल राघवानी, नीलम गिरी, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी आदि। (Pawan Singh Love Story) ये सभी एक्टर्स भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल खोल ही रहें हैं, साथ ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी काफी कुछ हैरान कर देने वाला खुलासा कर रहें हैं।
वहीं, अब पवन सिंह ने भी इसी शो में अपने पहले प्यार का जिक्र किया। दरअसल भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें पवन सिंह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के बारे में बात कर रहें हैं। प्रोमो में उनके साथ अभिनेत्री जन्नत जुबेर नजर आ रहीं हैं। (Pawan Singh Love Story) जन्नत जुबेर पॉवर स्टार से पूछती हैं कि क्या पवन सिंह ने कभी किसी को प्रपोज किया है? इसके जवाब में भोजपुरी स्टार कहते हैं – मुझे आज भी वो दिन याद है, मुझे आई लव यू बोलने में कम से कम डेढ़ साल लगा था, डेढ़ साल मैंने सिर्फ फोन पर बात किया था, फिर मेरी और उनकी मुलाकात हुई, फिर मैंने उन्हें प्रपोज किया कि मैं आपसे प्यार करता हूं, फिर वो प्यार खत्म हो गया, क्योंकि बहुत कुछ सुनने में आया, यदि मैं किसी पर भरोसा कर रहा हूं तो आपको भरोसा बनाए रखना होगा, क्योंकि मैं दूसरा नाम सुन नहीं सकता। इस रिश्ते के बाद मैंने कभी किसी को जाकर आई लव यू नहीं बोला।” पवन सिंह ने जिस तरह से भरोसे की बात की, उसे सुन फैंस के बीच यही चर्चा होने लगी कि क्या अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को धोखा दिया था? फिलहाल, सोशल मीडिया पर पवन सिंह के इस खुलासे पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहें हैं, यूजर्स तो कमेंट कर अक्षरा सिंह को टैग भी कर रहें हैं।
Also Read –Govinda-Sunita Ahuja: सुनीता के इल्जामों पर गोविंदा का जवाब: बुराई करती….
बताते चलें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह का प्यार किसी से छिपा नहीं है, दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों करीब 8-9 साल तक रिलेशनशिप में थे, 2018 में पवन सिंह ने चोरी छिपे नीलम गिरी से शादी रचाई, जिससे अक्षरा सिंह बुरी तरह टूट गईं थीं, उन्हें इस सदमे से बाहर निकलने में सालों लग गए थे।
