Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Maharashtra family death tragedy: iPhone लेने की जिद में जान देने गया था कुणाल, बचाने गए मां-बाप की भी पहाड़ से गिरकर मौत हो गई

Published

on

Maharashtra family death tragedy: महाराष्ट्र में पहाड़ से गिरने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इस मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. बताया गया कि 18 साल के कुणाल चांदवडे को पिता ने फोन के लिए डांटा था. कथित तौर पर उसे iPhone चाहिए था. लेकिन पिता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह बेटे को फोन दिला सकें. इस कारण गुस्से में बेटे ने खुद की जान लेने का फैसला किया. लेकिन उसे बचाने की कोशिश में पिता मुरलीधर और मां संगीता की भी मौत हो गई.

Also Read –Spirit Movie: दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट मूवी के विवादों पर दिया जवाब, कहा- मेल ईगो

Maharashtra family death tragedy: रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस इंस्पेक्टर वालुज रामेश्वर गाड़े ने बताया,

“18 साल के बेटे को आईफोन चाहिए था, लेकिन घर की स्थिति ठीक नहीं थी. पिता ड्राइवर थे. अकेले कमाने वाले थे. बेटे की ख्वाहिश थी कि उसे नया आईफोन चाहिए. मगर पिता के मना करने के बाद बेटे को गुस्सा आ गया और उसने आत्महत्या करने का फैसला किया था.”

3 घंटे की कोशिश के बाद हादसा

कुणाल छत्रपति संभाजीनगर के तिसगाव इलाके के पहाड़ पर चढ़ गया था. माता-पिता समेत गांव के लोग, सरपंच उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे. ताकि वह नीचे उतर आए. गांव के सरपंच ने मृतक को iPhone देने की भी बात कही थी. मगर वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था.

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे. उन्होंने पहाड़ की तलहटी में बड़ा सुरक्षा जाल बिछा दिया. ताकि युवक गिरे तो उसे बचाया जा सके. लेकिन पहाड़ की चोटी पर खड़ा कुणाल बार-बार अपनी जगह बदल रहा था.

Also Read –Dinesh Lal Yadav Nirahua Pakhi Hegde: दिनेश लाल यादव आम्रपाली से नहीं इस एक्ट्रेस से करते हैं प्यार, किया शादी के लिए प्रपोज

कुछ देर बाद पिता मुरलीधर भी बेटे को समझाने लगे. वह उसे किनारे से दूर कर रहे थे. बताया गया कि कुणाल ने पहाड़ी से सुसाइड करने की कोशिश की. पिता उसे बचाने के लिए पीछे दौड़े, उसका हाथ पकड़ने लगे. लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वे दोनों ही नीचे गिर गए.

घटना के वीडियो वायरल

यह देख मां संगीता से सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने भी अपनी जान ले ली. कुछ ही मिनटों में पूरा परिवार खत्म हो गया. पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार के अन्य रिश्तेदारों से संपर्क किया है.

इस घटना को कई लोकल लोगों और टूरिस्ट ने देखा, जो घंटों तक चले टकराव के दौरान मौके पर जमा हो गए थे. कुणाल को शांत करने की कोशिश के कुछ हिस्से वीडियो में रिकॉर्ड हो गए.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *