राष्ट्रीय समाचार
Bihar Flood Samrat Chaudhary: बाढ़ से बेहाल बिहार! CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, कोसी-महानंदा का होगा सर्वे
Published
2 घंटे agoon

Bihar Flood Samrat Chaudhary: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि नेपाल की तराई से आने वाले पानी के कारण राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए कोसी और महानंदा नदियों का सर्वे कराया जाएगा। इसके जरिए बाढ़ की स्थिति और उसके कारणों का समग्र अध्ययन कर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड के बथना स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली।
Bihar Flood Samrat Chaudhary: अगले दो-तीन दिनों में पानी निकलने की संभावना
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य करने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने संभावना जताई कि अगले दो-तीन दिनों में बाढ़ का पानी निकल सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित आबादी को राहत देने के लिए पर्याप्त संख्या में सामुदायिक रसोई संचालित की जाएं। ये रसोई तब तक चलती रहें, जब तक बाढ़ प्रभावित लोग अपने घरों में वापस नहीं लौट जाते और स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती।
नेपाल से आया अब तक का सबसे अधिक पानी
बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मुख्यमंत्री को नदियों के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, इस बार नेपाल की ओर से अब तक सबसे अधिक पानी आया है, जिसके कारण बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई।
अधिकारियों ने बताया कि बगहा, रेवा घाट, लालगंज और गोपालगंज में उच्चतम जलस्तर रिकॉर्ड किया गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम चंपारण के बगहा, बैरिया प्रखंड के बथना और आसपास के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और स्थिति सामान्य होने तक जरूरी व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
You may like

UP MLC Election 2026: UP MLC चुनाव में BJP ने खेला ‘जिताऊ’ फॉर्मूला! पुराने कार्यकर्ताओं के बजाय इन ‘बाहरी चेहरों’ पर लगाया बड़ा दांव

Amruta Fadnavis Garba statement: गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस? BJP नेता ने की थी एंट्री पर रोक की मांग

Amit Shah Slams Congress: ‘वंदे मातरम्’ के 2 छंद पर घमासान! अमित शाह का कांग्रेस पर सबसे बड़ा वार, बोले- ‘तुष्टीकरण की राजनीति…’

Indira Gandhi Fidel Castro Hug Viral Photo: राहुल के ‘हग पॉलिटिक्स’ बयान पर भयंकर घमासान! BJP ने शेयर कीं इंदिरा गांधी और कास्त्रो की पुरानी तस्वीरें

Kharge Speech Controversy: ‘मेरी स्पीच के बाद मंच को शुद्ध किया’… Mallikarjun Kharge के आरोप से गरमाई सियासत, नड्डा ने दिया ये जवाब

Priyanka Gandhi on CJP Protest: प्रियंका गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों का सिस्टम से भरोसा टूट गया, पहले उनकी मांगें पूरी कीजिए…’






