राष्ट्रीय समाचार
Dhanteras 2026 Shopping: धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें, जानें मेष से मीन किस राशि को क्या खरीदने से मिलेगा लाभ
Published
1 मिनट agoon

Dhanteras 2026 Shopping: धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ जाती है। कोई सोना-चांदी खरीदने की तैयारी करता है, तो कोई नए बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान घर लाने की योजना बनाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस को खरीदारी के लिए बेहद शुभ दिन माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है? ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, हर राशि का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है। ऐसे में राशि के अनुकूल वस्तुओं की खरीदारी करना लाभकारी माना जाता है। अगर आप भी धनतेरस 2026 पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपकी राशि के लिए कौन सी चीज खरीदना शुभ रहेगा। मान्यता है कि इससे धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की जाती है।
Dhanteras 2026 Shopping: मेष राशि तांबे के बर्तन खरीदना शुभ
मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर तांबे के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा पीतल के बर्तन, सोने के आभूषण और सोने के सिक्के भी खरीद सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इन वस्तुओं की खरीदारी से जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति की कामना की जाती है।
वृषभ राशि चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा माना जाता है। आप चांदी के सिक्के, बर्तन और आभूषण खरीद सकते हैं। इसके अलावा हीरे के आभूषण, नए कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि नए वस्त्र खरीदना शुभ
मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर नए वस्त्र खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण और चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं। यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है।
कर्क राशि सोने के आभूषण खरीदना अच्छा
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोगों के लिए सोने के आभूषण खरीदना अच्छा माना जाता है। धनतेरस पर सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के, तांबे के बर्तन और पीतल की थाली खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इन वस्तुओं की खरीदारी से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
सिंह राशि सोने की खरीदारी विशेष शुभ
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर सोने की खरीदारी विशेष शुभ मानी जाती है। आप सोने के सिक्के और आभूषण खरीद सकते हैं। इसके अलावा तांबे और पीतल के बर्तन, धार्मिक पुस्तकें और कलम खरीदना भी अच्छा माना गया है।
कन्या राशि नए कपड़े खरीदना शुभ
कन्या राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों के लिए हरे या नीले रंग के नए कपड़े खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन और हीरे के आभूषण खरीद सकते हैं। वाहन खरीदने की इच्छा रखने वाले जातक भी इस दिन खरीदारी की योजना बना सकते हैं।
तुला राशि चांदी और हीरे की वस्तुएं खरीदना शुभ
तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर चांदी और हीरे की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। आप चांदी के सिक्के, आभूषण, स्टील के बर्तन और नए कपड़े खरीद सकते हैं। इसके अलावा वाहन खरीदना भी इस राशि के लोगों के लिए अच्छा माना गया है।
वृश्चिक राशि तांबे के बर्तन
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों के लिए तांबे के बर्तन और पूजा से जुड़ी सामग्री खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा सोने के आभूषण, पीतल के बर्तन और धार्मिक पुस्तकें भी खरीद सकते हैं। यदि आप जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस दिन उससे जुड़ी बातचीत या जरूरी प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं।
धनु राशि धार्मिक पुस्तकें खरीदना शुभ
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर धार्मिक पुस्तकें खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा सोने के सिक्के, सोने के आभूषण और पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं। वाहन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोग भी इस दिन खरीदारी कर सकते हैं।
मकर राशि लोहे से बनी वस्तुएं खरीदना शुभ
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए लोहे से बनी वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, चांदी के सिक्के और हीरे के आभूषण भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन अपनी राशि के अनुकूल वस्तुओं की खरीदारी करने से जीवन में स्थिरता और उन्नति आती है।
कुंभ राशि स्टील के बर्तन खरीदना शुभ
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर लोहे के सामान, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और स्टील के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही चांदी के सिक्के और हीरे के आभूषण भी खरीद सकते हैं। ये वस्तुएं इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल मानी जाती हैं।
मीन राशि सोने के सिक्के खरीदना शुभ
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए सोने के आभूषण और सोने के सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा तांबे और पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। यदि आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो धनतेरस का दिन इसके लिए भी अच्छा माना गया है। जमीन या मकान खरीदने की योजना पर भी आगे बढ़ सकते हैं।
धनतेरस पर गिफ्ट मिले तो क्या करें?
धनतेरस के दिन खरीदारी के साथ उपहार देने और लेने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन कोई आपको उपहार देता है, तो उसे खुशी के साथ स्वीकार करना चाहिए। उपहार देने वाले के प्रति आभार व्यक्त करें और भगवान कुबेर तथा मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इसे आपसी प्रेम और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का प्रतीक भी है।
राशि के अनुसार खरीदारी से जुड़े ये सुझाव ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। किसी भी वस्तु को खरीदना आपकी जरूरत और बजट के अनुसार होना चाहिए। धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करें और घर में सुख-शांति की कामना करें।
