राष्ट्रीय समाचार
Abhijeet Dipke and Smit Machchhar: स्मित मच्छार की बहादुरी पर CJP नेता चुप क्यों? Abhijeet Dipke से पूछा सवाल तो जमकर होने लगे Troll
Published
3 घंटे agoon

Abhijeet Dipke and Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट को कथित तौर पर हुए बड़े हादसे से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा इस वक़्त पूरे विश्वभर में हो रही है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट में हमलावर सह-पायलट का सामना किया और विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड कराने में सहायता की।
उनकी बहादुरी की पीएम मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) सहित कई लोगों ने खुलकर प्रशंसा की है।
इसी बीच अब कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के कुछ नेताओं की सोशल मीडिया पर कथित रूप से ‘चुप्पी’ को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक यूजर ने अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke), सौरव दास (Saurav Das) और अन्य नेताओं को लेकर सवाल किया, जिसके बाद अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने लगे।
ये भी पढ़ें –Bihar Flood Samrat Chaudhary: बाढ़ से बेहाल बिहार! CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, कोसी-महानंदा का होगा सर्वे
Abhijeet Dipke and Smit Machchhar: एक यूजर ने पोस्ट कर पूछा ये सवाल
एक यूजर ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि स्मित मच्छार को लेकर सौरव दास और अभिजीत दीपके की तरफ से एक भी ट्वीट नहीं किया गया है। (Abhijeet Dipke and Smit Machchhar) यूजर ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये नेता बाकी मुद्दों पर चर्चा करने में व्यस्त हैं और इसके पीछे वोट बैंक का चक्कर बताया।
जानकारी के अनुसार, अभी तक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के एक्स हैंडल पर कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं किया है। (Abhijeet Dipke and Smit Machchhar) इसी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और अभिजीत दीपके को ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि, किसी नेता की पोस्ट न करने का कारण क्या है, इस बारे में उनके द्वारा कोई रुख सामने नहीं रखा गया है।
आखिर क्या हुआ था फ्लाईदुबई की फ्लाइट में?
दरअसल, फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में बीते बुधवार को कॉकपिट के अंदर गंभीर घटना हुई। रिपोर्टों के अनुसार, सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया और विमान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। (Abhijeet Dipke and Smit Machchhar) इस दौरान मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने स्थिति का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की।
इसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में सहायता की। विमान में 174 लोग सवार थे और बाद में फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक में आपात लैंडिंग कराई गई। स्मित मच्छार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
नेतन्याहू ने बताया ‘सच्चा नायक’
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चाकू से हमला होने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने सह-पायलट का मुकाबला किया और एक भयावह हादसा टल गया।
नेतन्याहू ने कहा कि मच्छार ने इजरायली नागरिकों और दूसरे देशों के नागरिकों सहित 174 लोगों की जान बचाने में सहायता की। उन्होंने भारतीय पायलट को सच्चा नायक बताया और उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।
PM Modi ने भी की तारीफ
PM नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गंभीर खतरे का सामना करने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प दिखाया।
PM मोदी ने कहा कि उनके साहस ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी टालने में सहायता की। उन्होंने कहा कि भारत को कैप्टन स्मित मच्छार पर बहुत गर्व है।
ट्रंप ने भी बताया हीरो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पायलट की बहादुरी की तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि पायलट की हालत बहुत खराब थी, लेकिन उन्होंने अद्भुत सूझबूझ दिखाई और एक तरह से वह नायक हैं।
ट्रंप के अनुसार, पायलट ने पीछे की ओर गिरते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला और सहायता के लिए आवाज लगाई। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि सह-पायलट शायद आतंकवादी था या संभवतः मानसिक रूप से अस्थिर था और उसने पायलट पर चाकू से हमला किया।
एक ओर विश्व के बड़े नेता कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं CJP नेताओं की तरफ से इस घटना पर कथित रूप से ‘चुप्पी’ को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया आती है या नहीं, इस पर भी निगाह बनी हुई है।
