मनोरंजन

Aamir Khan Death Threats: आमिर खान की जान को खतरा, तीसरी शादी से नाखुश बिश्नोई गैंग ने दी खुलेआम धमकी

Published

on

Aamir Khan Death Threats: सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों लगातार चर्चाओं में हैं, पहले अपनी तीसरी शादी को लेकर खबरों में बनें हुए थे, इसके बाद उन्होंने सोनम वांगचुक को लेकर कहा कि 3 इडियट्स का किरदार ‘रैंचो’ उनसे प्रेरित नहीं है, आमिर खान के इस बयान ने बवाल मचा दिया और उन्हें लोगों द्वारा खूब ट्रोल किया जा रहा है। ये मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था और अब आमिर खान एक और बड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं, दरअसल उन्हें बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।

Also Read –India’s Got Latent: मुझे आदमियों से नफरत है.., समय रैना के शो में ऐसा कहने वाली क्रिएटर कौन? जानिए

Aamir Khan Death Threats: आमिर खान को बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

बिश्नोई गैंग द्वारा बॉलीवुड के कई स्टार्स को निशाना बनाया जा रहा है, सलमान खान, कपिल शर्मा और रोहित शेट्टी के बाद, अब आमिर खान भी बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं, आमिर खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है, बताया जा रहा है कि आमिर को धमकी देना वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई है। आरजू बिश्नोई ने एक ऑडियो शेयर कर आमिर खान को जान से मारने की धमकी दी।

आरजू बिश्नोई द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, “जय श्री राम, जय सीता राम! मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप), ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म और देश के खिलाफ है। हमारा, हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहें हैं, इनकी हम सांसे दबा देंगे।” पोस्ट में लव जिहाद के बारे में कहा गया है, जिससे साफ है कि बिश्नोई गैंग आमिर खान की तीसरी को लेकर नाराज है और यही वजह है कि गैंग द्वारा मिस्टर परफेक्शनिस्ट को खुलेआम धमकी दी गई।

Also Read –Varanasi Movie: वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा का नया लुक वायरल, जानिए कैसा होगा किरदार

आमिर खान वर्कफ्रंट

आमिर खान के काम के बारे में बताएं तो उनके प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म “बंटवारा 1947” अगस्त महीने में रिलीज होने जा रही है, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य किरदारों में हैं। आमिर खान महाभारत पर फिल्म बना रहें हैं, जिसकी तैयारियों में वे जुटे हुए हैं। इसके साथ ही 3 इडियट्स के सीक्वल पर भी काम शुरू हो चुका है, जिसमें आमिर खान नजर आएंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version