News
Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का पहला जत्था रवाना, मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

Published
11 महीना agoon
By
News Desk

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार करने वाले श्रद्धालुओं का इंतजार आज खत्म हुआ। अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज जम्मू कश्मीर के बेस कैंप से रवाना किया गया। ये जत्था आज सुबह तड़के चार बजे अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना किया गया। यात्रा को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई। हरी झंडी दिखाने से पहले मनोज सिन्हा ने भगवान की पूजा अर्चना भी की। यात्रियों को जम्मू के भगवती नगर स्थित कैंप से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना किया गया है। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।
"सदन में NEET के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए, विपक्ष के सभी दलों ने इस पर चर्चा कराने का फ़ैसला लिया है" ,संसद पहुंचे राहुल गांधी ने कहा #NEET #RahulGandhi #india24x7livetv #BreakingNews pic.twitter.com/3xM8f46mhg
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 28, 2024
पहले जत्थे में दो हजार से ज्यादा श्रद्धालु

बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए बेस कैंप में भारी भीड़ लगी है। देश के कोने से कोने से लोग अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1600 तीर्थयात्री कश्मीर के बेस कैंप में पहुंच चुके हैं। यहीं से उनके आगे की सफर की शुरुआत होगी। सभी श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 उंचे स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में शिवलिंग के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि पहले जत्थे में दो हजार श्रद्धालुओं को रवाना किया गया है। इस दौरान बेस कैंप में बम-बम भोले के नारे लगते रहे। महिलाओं सहित 800 से ज्यादा साधु पारंपरिक राम मंदिर और गीता भवन पहुंचे. यहां पहुंच रहे श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर, में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।
यात्रियों का रखा जाएगा ख्याल

अमरनाथ यात्रा को जाने वाले यात्रियों का खास ख्याल रखा जाएगा। पहला जत्था रवाना होने से पहले गुरुवार को तैयारियों को पूरा कर लिया गया। इसमें इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, सफाई व्यवस्था, लंगर सुविधा आदि की चाक चौबंद व्यवस्था की है। यात्रा के दौरान बारिश होने की भी संभवाना जताई जा रही है। इस दौरान भी किसी तरीके की परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन आदि होने पर भी श्रद्धालुओं को ज्यादा देर न रुकना पड़े, इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
You may like
Assam Flood: आफत में असम! PM मोदी ने सीधे CM से की बात, क्या अब थम जाएगा जल-प्रलय का तांडव?
BSF to conduct operation in Congo: कांगों में मिलिट्री ऑपरेशन करेगी BSF, दुश्मनों में मची खलबली, विद्रोही गुटों के बुरे दिन शुरू
Housefull 5 Advance Booking Report: हाउसफुल 5 हिट या फ्लॉप जाने कितने बिके टिकट
CDS on PaK: भारत अब सहन नहीं करेगा… दूसरे देश में जाकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने पाक को दी सख्त हिदायत, जनरल की बंद की बोलती
India Laser Beam: पाकिस्तान और चीन पर मंडराया काल! ब्रह्मोस तो ट्रेलर था, अब असली फिल्म होगी शुरू, भारत की लेज़र बीम से कांपा रहा दुश्मन
World’s Tallest Railway Bridge in Manipur: आसमान में इंजीनियरिंग का चमत्कार: मणिपुर में दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल तैयार