Amit Shah Karnal Rally: करनाल की रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए सीधे संसद में बहस की चुनौती दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट के लिए ललकारने वाले राहुल गांधी को शाह ने दो टूक जवाब दिया कि अगर चर्चा करनी है तो सड़क पर भीड़ जुटाने के बजाय संसद में आइए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि SIR के मुद्दे पर बहस के लिए सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है।
हरियाणा के करनाल में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “मैं राहुल गांधी को सीधे चुनौती देना चाहता हूं। (Amit Shah Karnal Rally) आप प्रधानमंत्री मोदी को चर्चा की चुनौती देते हैं? अगर चर्चा करनी है तो प्रधानमंत्री को पत्र लिखिए। हम SIR पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं। आइए और संसद में बहस कीजिए।”
Also Read –Ramayana Movie Review: रामायण मूवी में राम से ज्यादा लोगों को पसंद आया रावण का किरदार, देखिए दर्शकों ने क्या कहा
Amit Shah Karnal Rally: ‘SIR नहीं था, फिर भी तीन बार हारे राहुल गांधी’
अमित शाह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग पर भी जोरदार पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव हुए, तब SIR कहां था? शाह ने कहा कि इन तीनों चुनावों में SIR नहीं हुआ, इसके बावजूद कांग्रेस लगातार चुनाव हारती रही।
उन्होंने कहा, “2014 में SIR कहां था? तब भी कांग्रेस पूरी तरह हार गई। 2019 में कहां था SIR? तब भी हारे। 2024 में भी SIR नहीं था, फिर भी हार गए। हरियाणा और महाराष्ट्र में भी SIR नहीं हुआ था, फिर भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।”
Also Read –Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
सड़क पर भीड़ जुटाने पर BJP कार्यकर्ताओं के जवाब की चेतावनी
गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और सड़कों पर भीड़ जुटाकर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में कामकाज नहीं चलने देता और बाहर जाकर हंगामा तथा बहिष्कार की राजनीति करता है। शाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी सड़कों पर भीड़ जुटाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे तो बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें इसका माकूल जवाब देंगे।
10 लाख की रैली पर भी शाह ने कसा तंज
अमित शाह ने राहुल गांधी की दिल्ली रैली को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने देशभर से 10 लाख लोगों को दिल्ली बुलाने की अपील की थी, लेकिन जिस मैदान की क्षमता 70 हजार थी, वह भी आधा खाली नजर आया। शाह ने कहा कि देश की जनता लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस को नकार रही है। जनता न तो कांग्रेस के साथ है और न ही विपक्षी गठबंधन के।
राहुल गांधी के विदेश दौरों का भी उठाया मुद्दा
अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और देश की जनता को उनके विदेश दौरों के बारे में जानने का अधिकार है। शाह ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी से जवाब मांगा।