Ammy Virk Convoy Attacked: पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क को कौन नहीं जानता है। उनके गाने पंजाबी इंड्रस्टी से लेकर बॉलीवुड इंड्रस्टी तक हर एक जगह अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। एमी विर्क ना केवल एक सिंगर ही हैं, अपितु वो बॉलीवुड मूवी बैड न्यूज में विक्की कौशल के साथ स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं। लेकिन आज Ammy Virk को पसंद करने वाले उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। (Ammy Virk Convoy Attacked) बता दे कि एमी विर्क कनाडा में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। जब वो वहाँ से वापस आ रह थे। उस दौरान उनके काफिले पर गोलियों से हमला किया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला और एमी विर्क के परिवार और संपत्ति के बारे में
Also Read –Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! लेकिन अगर पूरी नहीं की ये शर्त तो फिर जाना होगा जेल
Ammy Virk Convoy Attacked: एमी विर्क के काफिले पर हुआ हमला
5 सितंबर की रात को ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड में अपना कॉन्सर्ट समाप्त करने के तुरंत बाद कनाडा में गोलीबारी की घटना में फंस गए। माना जा रहा है कि उनके काफिले का हिस्सा रही एक गाड़ी पर गोली चलाई गई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। (Ammy Virk Convoy Attacked) वॉयस ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक गहरे रंग की एसयूवी में सवार लोगों ने काफिले की एक गाड़ी पर गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि सात से दस गोलियां चलाई गईं। गोलियां कार की पिछली खिड़की पर लगीं, लेकिन गायक समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए।
Also Read –Deepika Padukone Maternity Photoshoot: 2 साल की हुई दुआ, रणवीर सिंह ने शेयर की हैप्पी फैमिली फोटो
पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। हालांकि, स्थानीय मीडिया का दावा है कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया था, वह विर्क के काफिले का हिस्सा था।
कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि वाहन बुलेटप्रूफ था और उस समय विर्क और शो के प्रमोटर उसमें मौजूद थे। एक रिपोर्ट में कार की पहचान रोल्स-रॉयस के रूप में की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के दौरान करीब सात राउंड गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गोलीबारी लक्षित थी।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि उनके पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो या मैक्कलम रोड क्षेत्र से संबंधित डैशकैम फुटेज हो तो वे आगे आकर जानकारी दें।
सभी खबरों को खारिज करते हुए, विर्क के पिता कुलजीत सिंह ने कहा कि गायक और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। सिंह ने स्पष्ट किया कि उनके बेटे पर कोई गोली नहीं चलाई गई और दावा किया कि गोलीबारी शो के आयोजकों के काफिले को निशाना बनाकर की गई थी।
एमी विर्क के परिवार में कौन-कौन है
एमी विर्क पंजाब के पटियाला जिले के नाभा में स्थित लाहोर माजरा गांव के एक सिख जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एमी विर्क के पिता कुलजीत सिंह लोहार ग्राम प्रधान है। (Ammy Virk Convoy Attacked) एमी विर्क की माँ ने भी उनके करियर में काफी सपोर्ट किया है। एमी विर्क का भाई है, जिसका नाम भवंगत विर्क है। एमी विर्क शादीशुदा है, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा उजागर नहीं करते हैं। रिपोर्ट कि माने तो एमी विर्क की एक बेटी भी है, जिसका जन्म 2020 में हुआ है।
एमी विर्क कितने अमीर हैं
एमी विर्क के सर पर कभी काफी कर्जा था। उनके पिता ने उनको सिंगर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, रिपोर्ट कि माने तो एमी विर्क पर कभी 40 लाख का कर्जा था और पिता को कार तक बेचनी पड़ गई थी। (Ammy Virk Convoy Attacked) लेकिन आज एमी विर्क पंजाब के सबसे अमीर सिंगर में से एक हैं। एमी विर्क की कुल संपत्ति रिपोर्ट के अनुसार, 100 से 131 करोड़ रूपए के करीब है।