राष्ट्रीय समाचार

Atiq Ahmed Son Abaan Death: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी जाते समय डिवाइडर से टकराई कार

Published

on

Atiq Ahmed Son Abaan Death: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथी सोनू खान की मौत हो गई। (Atiq Ahmed Son Abaan Death) हादसा उस समय हुआ जब दोनों प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अबान के भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे। सीएमयोगी परियोजनाएं

पुलिस के अनुसार, हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। (Atiq Ahmed Son Abaan Death) टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अबान व सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read –Parliament Monsoon Session News: खत्म होगा संसद का गतिरोध? किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी से 50 मिनट Meeting, कांग्रेस ने रखीं दो बड़ी शर्तें

कार में सवार तीन अन्य लोग- अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि अतीक अहमद का बड़ा बेटा अली अहमद अक्टूबर 2025 से झांसी जेल में बंद है। उसी से मुलाकात के लिए परिवार के सदस्य प्रयागराज से झांसी जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Also Read –UP Politics: UP में मदरसा शिक्षकों को बड़ा झटका! योगी सरकार ने पलटा अखिलेश यादव का ‘वर्ष 2016′ का फैसला’

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण से बाहर होने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version