Connect with us

मनोरंजन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में मैरी कॉम ने मणिपुर के हालात पर की बात कहा- मैं शर्मिदा हूँ

Published

on

Bigg Boss 20: भारत के सबसे बड़े रियलटी शो बिग बॉस के नए सीजन की शुरूआत हो चुकी है। इस बार बिग बॉस 20 में हर बार की तरह अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित लोग आए हैं। जिसमें गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम भी आई हैं। मैरी कॉम वहीं हैं, जिनका अभिनय प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम फिल्म ने निभाया था। कुछ समय से मैरी कॉम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रही हैं। (Bigg Boss 20) क्योंकि मैरी कॉम और उनके पति के बीच काफी विवाद देखने को मिला। मैरी कॉम ने अपने पति पर कई सारे आरोप लगाए। इसके साथ ही मैरी कॉम मणिपुर से संबंध रखती हैं। जो अक्सर सुर्खियों में वहाँ पर हो रहे हिंसा की वजह से इस बना हुआ है। मैरी कॉम के बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने की वजह से उनके पर्सनल लाइफ और मणिपुर पर आधारित काफी कुछ दर्शकों को देखने को मिल सकता है। कल के एपिसोड में मैरी कॉम मणिपुर बात करती हुई नजर आई।

Also Read –Delhi Building Collapse: ‘हादसे पर PG जिम्मेदार नहीं’, सत्य निकेतन वाली बिल्डिंग के रेंट एग्रीमेंट में क्या लिखा है?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में मैरी कॉम ने किया मणिपुर पर बात

बिग बॉस 20 में मैरी कॉम सब्जियाँ काटते हुए, एक्ट्रेस कनिका मान से मणिपुर में जोकुछ हो रहा है, उसपर बात किया। जिसपर कनिका ने कहा कि आप या मैं वहाँ सब सहीं करने के लिए क्या कर सकते हैं। जिसपर मैरी कॉम ने मणिपुर के हालात पर बात करते हुए कहा कि वह बेबस महसूस कर रही हैं क्योंकि वह कोई ताकतवर इंसान नहीं हैं और उन्हें लगता है कि वह अपने राज्य के लिए काफ़ी कुछ करने में नाकाम रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए शर्मिंदगी और शर्म की बात है।

Also Read –Delhi Satya Niketan building: ‘दिमागी नक्सल’ पर पहली बार राहुल गांधी का पलटवार, PM मोदी की ‘नीयत’ पर सवाल उठाए

मणिपुर हिंसा की वजह

रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर में इम्फाल घाटी के बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला था, जिसके बाद ये विवाद शुरू हुआ। खबरों के अनुसार, इस जातीय हिंसा में अबतक 300 लोगों की जाने चली गई हैं। राज्य में सुरक्षा बलों की तैनाती और तलाशी अभिनायों के तहत समय-समय पर हिंसा और तनाव की खबरें आती रहती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *