मनोरंजन

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 में बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने खोले राज, कहा- प्यार में मिला धोखा

Published

on

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 का ग्रैंड आगाज 6 सितंबर यानी कि कल से होने जा रहा है और अब मेकर्स दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए कंटेस्टेंट्स के प्रोमो भी रिवील कर रहें हैं, जो पूरे इंटरनेट से वायरल हो गया है। जैसा कि पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी भी बिग बॉस 20 का हिस्सा होंगी, जिनसे अब बादशाह ने तलाक का ऐलान किया है, उनका ऑफिशियल प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें वे प्यार में मिले धोखे का जिक्र करते नजर आ रहीं हैं।

Also Read –Siddharth Nigam: कौन हैं सिद्धार्थ निगम की गर्लफ्रेंड? मिस्ट्री गर्ल संग रिश्ता किया ऑफिशियल, कभी अवनीत संग जुड़ा था नाम

Bigg Boss 20 Promo: बादशाह की एक्स पत्नी ईशा रिखी का प्रोमो जारी

बता दें कि बिग बॉस 20 का हिस्सा बनें सभी कंटेस्टेंट्स घर में एंट्री कर चुके हैं, शुक्रवार को सलमान खान भी बिग बॉस 20 के सेट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया के सामने तस्वीरें भी क्लिक कराई। भाईजान की बिग बॉस 20 के सेट से तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहें हैं। वहीं मेकर्स ने जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर कंटेस्टेंट्स का प्रोमो भी रिवील कर दिया है, जिसमें ईशा रिखी नजर आ रहीं हैं।

हालांकि प्रोमो में ईशा रिखी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनकी झलक देख दर्शक समझ बैठे हैं कि ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि ईशा रिखी ही हैं, ईशा रिखी प्रोमो में बादशाह से मिले प्यार में धोखे का जिक्र करती भी नजर आ रहीं हैं। ईशा रिखी प्रोमो में कह रहीं हैं – मैं पंजाबी और हिंदी फिल्म में एक्टिंग कर चुकीं हूं, वो मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज था। उसके बाद मुझे प्यार हुआ और जो कुछ भी मैंने फेज किया, इतना कहकर ईशा रिखी रोने लग जाती हैं। फिर वो कहती हैं – जब आपका भरोसा टूटता है कुछ रिश्तों से तो…।

Also Read –Rani Chatterjee Vs Nirahua: ‘शकुनी मामा’ कहकर रानी चटर्जी ने निरहुआ को घेरा, आखिर क्यों भड़कीं भोजपुरी क्वीन

बिग बॉस 20 के इस प्रोमो में सस्पेंस बनाने के लिए ईशा रिखी का चेहरा छिपाया हुआ है, हालांकि उनकी आवाज भी सुनाई दे रही है, प्रोमो ने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है, जहां कुछ दर्शक ईशा रिखी की एंट्री को लेकर खुशी जाहिर कर रहें हैं, वहीं कुछ ने उन्हें अभी से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक दर्शक ने कहा, “वूमेन कार्ड ओपन।” दूसरे ने लिखा, “बादशाह का नाम स्पॉटलाइट के लिए इस्तेमाल कर रही।” तीसरे ने लिखा, “हो गया रोना शुरू, सिम्पैथी कार्ड।” इसी तरह और भी यूजर्स अभी से ही ईशा रिखी को लेकर बुरे कमेंट्स कर रहें हैं। ईशा रिखी की एंट्री शो में काफी बवाल मचा सकती है, यक़ीनन बिग बॉस के घर में वे अपने और बादशाह के रिश्ते पर काफी कुछ खुलासे करेंगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version