राष्ट्रीय समाचार

BJP MLA Gyan Tiwari Daughter Marrige Case: विधायक ज्ञान तिवारी के समधी ने नाम बदलकर कराई 25 शादियां! करोड़ों रुपये ठगने में मुकदमा दर्ज

Published

on

BJP MLA Gyan Tiwari Daughter Marrige Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अनुज त्रिवेदी ने पहचान और कारोबार से जुड़ी कई जानकारियां छिपाकर अपने बेटे की शादी विधायक की बेटी से कराई। बाद में सोशल मीडिया के जरिए विधायक को कथित तौर पर जानकारी मिली कि अनुज त्रिवेदी पर महाराष्ट्र समेत अन्य स्थानों पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। सीएमयोगी परियोजनाएं

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र पुलिस बीते 24 मई को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर चुकी है।

Also Read –Ex-Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री पद से क्यों दिया था इस्तीफा?’, धर्मेंद्र प्रधान पहली बार खुलकर बोले

BJP MLA Gyan Tiwari Daughter Marrige Case: 2024 में हुई थी विधायक की बेटी की शादी

विधायक ज्ञान तिवारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी की शादी 14 फरवरी 2024 को मिश्रिख के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी के बेटे चंद्र प्रकाश त्रिवेदी से हुई थी।

शादी से पहले दोनों परिवारों के बीच बातचीत के दौरान अनुज त्रिवेदी ने कथित तौर पर बताया था कि वह मुंबई में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनके बेटे के बारे में बताया गया था कि वह चंद्रावल में विद्यालय चलाने के साथ खेती-बागवानी का काम करता है।

शिकायत के मुताबिक, शादी से पहले विधायक की ओर से परिवार के बारे में स्थानीय स्तर पर जानकारी भी जुटाई गई थी। उस समय परिवार को सम्मानित और प्रतिष्ठित बताया गया तथा किसी सदस्य के खिलाफ आपराधिक मामला या थाने में शिकायत होने की जानकारी नहीं मिली थी।

Also Read –Jharkhand News: असम बाढ़ पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, राहत कोष में भेजे 3 करोड़ रुपये

ढाई साल बाद सोशल मीडिया से सामने आई कथित जानकारी

विधायक का आरोप है कि शादी के करीब ढाई साल बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें अनुज त्रिवेदी के खिलाफ महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली।

इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई और रेउसा थाने में अपने समधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

बेटे की 25 शादियां कराने का भी आरोप

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि अनुज त्रिवेदी ने कथित तौर पर अपने बेटे की 25 अलग-अलग जगहों पर शादियां कराईं और इसके जरिए करोड़ों रुपये की ठगी की।

पुलिस अब इन आरोपों की भी जांच कर रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह बड़े स्तर पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला हो सकता है।

विधायक का आरोप- कारोबार और परिवार से जुड़ी जानकारी छिपाई

विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अनुज त्रिवेदी ने उनसे झूठ बोला और अपने व्यवसाय तथा अन्य तथ्यों को छिपाया। विधायक के मुताबिक, इन्हीं जानकारियों के आधार पर उनकी बेटी की शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे से कराई गई।

मामले में अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कथित तौर पर कितने लोगों को निशाना बनाया और शादी के जरिए कितनी रकम की ठगी की गई।

महाराष्ट्र पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तारी

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र पुलिस ने 24 मई को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर धोखाधड़ी के मामलों की बात सामने आई है।

अब सीतापुर पुलिस विधायक की शिकायत और लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि 25 शादियों और करोड़ों की ठगी के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version