मनोरंजन

Bollywood And TV Celebs Suicide Case: बॉलीवुड समेत टीवी जगत के इन सितारों ने की खुदखुशी, मौत आज भी रहस्य

Published

on

Bollywood And TV Celebs Suicide Case: जहाँ इस समय लाइमलाइट के चक्कर में ज्यादातर युवाओं का सपना होता है। मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाकर मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाना, कई एक्टर और एक्ट्रेस शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े एक्टर्स से प्रेरणा लेकर अपना घर छोड़कर मुबंई जैसी महानगरी में अपना सपना पूरा करने आ जाते हैं। जहाँ पर कई एक्टर और एक्ट्रेस के हाथ में सफलता लगती हैं, तो वहीं कई ऐसे भी एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनको कम उम्र में सफलता तो मिल जाती है, लेकिन इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। इस समय लाइमलाइट में संचिता उगले सुसाइड केस काफी ज्यादा है। जिन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों इंड्रस्टी में काम किया। (Bollywood And TV Celebs Suicide Case) लेकिन बहुत कम उम्र में ही फांसी लगाकर खुद की जान ले ली। आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी जगत के कुछ ऐसे ही एक्टर और एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने काफी कम उम्र में खुद की जान ले ली। लेकिन आज तक उनके मौत का कारण एक रहस्य ही बना हुआ है।

Also Read –TMC Turmoil: NCPI की नई मुखिया बनी काकोली घोष, जल्द थाम सकती हैं NDA का दामन, 20 बागियों ने हिलाई TMC की नींव

Bollywood And TV Celebs Suicide Case: बॉलीवुड और टीवी जगत के वो एक्टर और एक्ट्रेस जिन्होंने किया सुसाइड

सुंशांत सिंह राजपूत

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में भी काफी अच्छी-खासी पहचान बना ली थी। धोनी, पीके, केदारनाथ समेत कई फिल्मों में उन्होंने काम किया। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने सराहा लेकिन उनकी ये सफलता ज्यादा दिन तक उनके साथ नहीं रह पाई। उन्होंने अपने ही घर में 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में खुदखुशी कर ली। (Bollywood And TV Celebs Suicide Case) उनके देहांत के बाद उनके फैस समेत घरवालों ने उनकी मौत को एक साजिश बताया। इसकी कड़ी जाँच की मांग की कितनी गिरफ्तारियाँ हुई, बॉलीवुड को बॉयकॉट किया गया। लेकिन आज भी उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है।

Also Read –Hormuz Strait News: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ी चिंता, बड़ी शिपिंग कंपनी ने टाला जहाज भेजना

प्रत्युषा बनर्जी

बालिका वधु जैसे फेमस टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने अपने ही घर में फांसी लगा लिया था। 1 अप्रैल 2016 को उनको गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर उनको मृत्य घोषित कर दिया गया था। (Bollywood And TV Celebs Suicide Case) उनके सुसाइड के बाद उनके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार भी किया गया। लेकिन आज भी उनकी मौत एक राज ही बनकर रह गई है। जिस समय प्रत्युषा ने खुदखुशी की उस समय उनकी उम्र मात्र 24 साल थी।

जिया खान

जिया खान जिन्होंने हाउसफुल जैसी सुपरहिट फ्रैंचाइजी में काम किया था। लेकिन 3 जून 2013 को उन्होंने अपने मुंबई स्थित अपॉर्टमेंट में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। (Bollywood And TV Celebs Suicide Case) उनके निधन के बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन आज भी उनकी माँ उनके लिए इंसाफ की मांग कर रही है। जिस समय जिया खान ने सुसाइड किया उस समय उनकी उम्र 25 साल थी।

सिल्क स्मिता

साउथ फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेस, एक ऐसा दौर था जब सिल्क स्मिता यदि किसी फिल्म का हिस्सा बन जाती थी, तो उस फिल्म को सुपरहिट बनाने से कोई रोक नहीं पाता था। (Bollywood And TV Celebs Suicide Case) लेकिन उनके जीवन में भी ये सफलता ज्यादा समय तक नहीं टिकी, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सिल्क स्मिता ने 23 सिंतबर 1986 को अपने मुंबई स्थित घर में सुसाइट कर लिया था। उस समय सिल्क स्मिता की उम्र 35 वर्ष थी। उनकी मौत की वजह आर्थिक तंगी, असफल रिश्ते और डिप्रेशन बताया गया।

तुनिशा शर्मा

तुनिशा शर्मा जिन्होंने टीवी सीरियल में अपनी खूबसूरती और मासूमियत की वजह से एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन उन्होंने अपने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर लिया था। उस समय तुनिशा शर्मा की उम्र 21 साल थी। जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया। लेकिन आज भी इनकी मौत एक रहस्य बनकर रह गई।

गुरू दत्त

बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज एक्टर गुरू दत्त के बारे में भी कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने ने भी खुदखुशी कर ली थी। उनके मौत की वजह शराब की ओवरडोज और नीद की गोलियाँ बताई गई थी। (Bollywood And TV Celebs Suicide Case) उस समय गुरू दत्त 39 साल के थे। अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। उनके मौत की वजह डिप्रेशन और अकेलापन बताया गया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version