Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Chamoli: चमोली में टनल में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, एक कर्मचारी अब भी अंदर फंसा

Published

on

Chamoli: चमोली में टनल में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, एक कर्मचारी अब भी अंदर फंसाउत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार, 13 अगस्त की शाम एक टनल में मलबा और पानी घुसने से सात मजदूरों की मौत हो गई. हादसे में 14 लोग घायल हो गए. टनल के अंदर कुल 22 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 21 को बाहर निकाल लिया गया है. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. एक मजदूर अभी भी टनल के भीतर फंसा हुआ है. NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

Chamoli: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा चमोली जिले के पीपलकोटी (मायापुर) में हुआ, जहां ‘टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन’ (THDC) की टनल बन रही है. (Chamoli) 13 अगस्त की शाम करीब 6.45 बजे टनल में अचानक बहुत सारा मलबा और पानी घुस गया. उस समय ड्यूटी पर मौजूद मजदूर अंदर फंस गए.

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. हादसे में जान गंवाने वाले सात मजदूरों में से दो उत्तराखंड, दो झारखंड और एक बिहार के रहने वाले थे, जबकि बाकी दो मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

ये भी पढ़ें –Haryana: प्रोटेस्ट में पुलिसवालों पर चलाया फरसा, DSP का अंगूठा कटा, 7 जवान ICU में भर्ती

पुलिस ने क्या बताया?

चमोली जिले के SP सुरजीत सिंह पवार ने बताया,
“शाम करीब 6:30 से 6:45 बजे, पीपलकोटी में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए बन रही टनल के 1.8 किलोमीटर के निशान पर एक जगह से मलबा और पानी बाहर निकल आया. इस वजह से साइट पर मौजूद वर्कर फंस गए… TLDC और SCC की मशीनरी लगातार मलबा हटाने में लगी हुई है. इसके अलावा, पानी निकालने के लिए तीन पंप लगाए गए हैं.”

वहीं, NDRF के इंस्पेक्टर अमृत लाल मीणा ने बताया,

“जैसे ही हमें जानकारी मिली, हमारी टीम मौके पर पहुंची और ऑपरेशन शुरू किया. टनल में बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ था, पानी का स्तर छाती तक था. मैं और मेरी टीम के पांच सदस्य टनल के अंदर गए. हम पानी में से होकर आगे बढ़े… चार शव पानी में डूबे हुए थे और ऊपर से दिखाई नहीं दे रहे थे, इसलिए हम अंदर गए और घटनास्थल से उन चारों शवों को बाहर निकाला.”

घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े मेडिकल सेंटरों में भेजा जाएगा. बाकी लोगों का इलाज गोपेश्वर में किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें –Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत के दावे से हड़कंप, PTI ने बड़े प्रदर्शन का किया ऐलान!

सीएम ने दी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों को बचा लिया गया है और जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वह खुद हालात पर नजर रख रहे हैं और सीनियर अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं.

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे चल रहे बचाव कार्य में कोई देरी या कमी न होने दें और प्रशासन से प्रभावित मजदूरों और उनके परिवारों को हर संभव मदद देने को कहा. अधिकारियों को अभी तक इस हादसे के कारणों का पता लगाना बाकी है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *