Connect with us

मनोरंजन

CJP Protest: में शामिल होने पर आमिर खान के भांजे और गाँधी जी पोते के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Published

on

CJP Protest: सीजेपी द्वारा जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट करने की अनाउंसमेंट की गई थी। जिसमें ध्रुव राठी भी शामिल थे। लेकिन जैसे ही प्रोटेस्ट शुरू होने वाला था। सभी को पुलिस ने डिटेन कर लिया था। तो वहीं दिल्ली के अलावा मुंबई में भी प्रोटेस्ट के लिए लोग क्रांति मैदान में एकत्रित होने लगे। लेकिन वहाँ पर भी पुलिस ने सभी को डिटेन कर लिया। जिसमें बॉलीवुड के एक्टर इमरान खान भी शामिल थे। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड और बहन भी इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थी। इसके अलावा महात्मा गाँधी के पोते तुषार गाँधी भी इसका हिस्सा बने थे। जिनको पुलिस द्वारा डिटेन कर लिया गया था। अब जाकर पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Also Read –Nepal Flood Update: नेपाल में बाढ़ से तबाही, हिमालय में बार-बार क्यों आ रही हैं विनाशकारी आपदाएँ?

CJP Protest: मुंबई पुलिस ने प्रोटेस्ट में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

शनिवार को हिरासत में लिए जाने के बाद, इमरान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर अपलोड की, साथ ही एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूँ।” एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें इमरान को पुलिस को ‘जय हिंद’ कहते हुए सुना गया। एक अन्य वीडियो में, उन्होंने अपनी हिरासत के बारे में बात करते हुए कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है। उन्होंने हम सभी को सड़कों से उठाया और वैन में बैठने के लिए कहा।”

Also Read –Mr Faisu Wedding Photos: बहन बनी बेगम! Mr Faisu ने बहन संग किया निकाह? वेडिंग तस्वीरें देख भड़के लोग

इमरान ने आगे खुलासा किया कि उन्हें और अन्य लोगों को रिहा करने से पहले लगभग दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया था।

तो वहीं अब जाकर इस प्रोटेस्ट में शामिल लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसमें इमरान खान और तुषार गाँधी का नाम शामिल है। मुंबई पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 (आदेश की अवज्ञा), 126(2) (अवैध रूप से रोकना), 189(2) (गैरकानूनी सभा), 189(3) और 189(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता स्वयं पुलिसकर्मी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *