Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Cockroach Janata Party: जंतर-मंतर आंदोलन में किसका मिल रहा था साथ? केंद्रीय मंत्रियों के बच्चों को लेकर CJP का बड़ा दावा

Published

on

Cockroach Janata Party: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका ने एक बड़ा दावा किया है। उनका दावा है कि जिस आंदोलन के जरिए CJP सरकार और उसकी नीतियों पर सवाल उठा रही थी, उसे बीजेपी से जुड़े कई लोगों का भी समर्थन मिल रहा था। यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे भी उन्हें समर्थन में मैसेज भेजते थे।

आशुतोष रांका ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर कई बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान कई पार्षद और विधायक भी उनसे मिलने आते थे। हालांकि, ये लोग सामने मंच पर नहीं आते थे, बल्कि पीछे रहकर मुलाकात करते थे।

Also Read –Sheikh Hasina Return Bangladesh: इस दिन बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, सामने आई भारत से ढाका जाने की तारीख, क्यों खास है ये दिन?

Cockroach Janata Party: केंद्रीय मंत्रियों के बच्चों ने भेजे थे मैसेज?

इंटरव्यू के दौरान आशुतोष रांका से पूछा गया कि क्या बीजेपी नेताओं के परिवारों की तरफ से भी उन्हें समर्थन मिल रहा था? इस पर उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कई लोग उनसे मिलने आते थे। इनमें काउंसलर और विधायक भी शामिल थे। रांका ने कहा कि कुछ लोग पीछे से आते थे और मंच पर सामने नहीं आते थे। उन्होंने यह भी बताया कि बीजेपी से जुड़े लोग भी उनके संपर्क में थे।

आशुतोष रांका के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रियों के कुछ बच्चों ने उन्हें समर्थन के मैसेज भेजे थे। जिन लोगों से उनकी मुलाकात हुई, उन्होंने कहा था कि वे उनके साथ हैं। हालांकि, रांका ने किसी केंद्रीय मंत्री या उनके बच्चे का नाम सार्वजनिक नहीं किया।

Also Read –Balen Shah India Visit: ‘नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे…’, बालेन शाह से मुलाकात के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान, दिया 24 हजार करोड़ का पैकेज

बीजेपी को वोट देने से नहीं रोक रही CJP

इंटरव्यू में आशुतोष रांका ने अपनी पार्टी की राजनीतिक भूमिका को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि CJP किसी को नहीं रोक रही है कि वह बीजेपी को वोट ना दें। उनका कहना था कि उनकी लड़ाई किसी पार्टी को चुनाव में हराने या किसी दूसरी पार्टी को जिताने के लिए नहीं है।

उन्होंने राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में अपने संगठन के नेताओं के साथ हुए कथित व्यवहार का जिक्र किया। रांका ने आरोप लगाया कि अलग-अलग राज्यों में उनके नेताओं को विरोध और कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने राजस्थान में शिक्षा सचिव के साथ बातचीत का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकारें चाहें तो उनके सवालों को रचनात्मक तरीके से भी ले सकती हैं। उन्होंने कर्नाटक और पंजाब की सरकारों के रवैये की तारीफ भी की।

NEET विवाद के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुआ था आंदोलन

CJP ने जून और जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों को लेकर प्रदर्शन किया था। आंदोलन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने समेत कई मांगें उठाई गई थीं। इस प्रदर्शन में CJP के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा और छात्र जुड़े थे। संगठन का कहना था कि परीक्षा से जुड़े विवादों के कारण प्रभावित छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। बाद में सरकार की ओर से मांगों पर सहमति बनने के बाद CJP ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया था।

SIR के मुद्दे पर भी CJP ने खोला था मोर्चा

जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म होने के बाद CJP ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी विरोध जताया था। अक्टूबर में इस मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे CJP के तीन नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

इसके बाद जंतर-मंतर में प्रवेश करने के बाद भी रांका और सौरभ दास को हिरासत में लिया गया था। दरअसल, उस समय जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया था। आशुतोष रांका के ताजा इंटरव्यू में किए गए दावों ने एक बार फिर CJP के आंदोलन और उसके पीछे मिल रहे कथित समर्थन को चर्चा में ला दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *