मनोरंजन

Deepika Padukone Film Raaka: क्या प्रेग्नेंसी के चलते Deepika Padukone के हाथ से निकल जाएगी Raaka?

Published

on

Deepika Padukone Film Raaka: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण चर्चाओं में आ गईं हैं, दरअसल उन्होंने अक्षय तृतीया के खास दिन पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। दीपिका पादुकोण ने एक बेहद प्यारे पोस्ट के साथ अनाउंस किया कि वे और रणवीर सिंह दोबारा से माता पिता बनने वाले हैं। (Deepika Padukone Film Raaka) दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही यह भी चर्चाएं होने लगीं कि क्या प्रेग्नेंसी के चलते अब दीपिका पादुकोण राका फिल्म से बाहर हो जाएंगी, या फिर फिल्म की रिलीज में अच्छी खासी देरी होगी, हालांकि अब सच सामने आ गया है, आइए बताते हैं।

Also Read –Women Reservation Bill: ‘अपनी बेटी सांसद बने, पर गरीब की…’ महिला आरक्षण बिल पर CM सम्राट का रौद्र रूप, कांग्रेस-RJD को लिया आड़े हाथों

Deepika Padukone Film Raaka: दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में करेंगी राका की शूटिंग

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने के बाद फैंस के बीच तमाम तरह की चर्चाएं होने लगीं, कहा जाने लगा कि क्या दीपिका पादुकोण अब अल्लू अर्जुन की “राका” फिल्म से बाहर हो जाएंगी, लेकिन अब सच का खुलासा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में ही राका मूवी की शूटिंग करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी में ही एटली कुमार की फिल्म राका की शूटिंग करेंगी। वे इस समय इंटेंस एक्शन सीन की शूटिंग कर रही हैं और पूरी प्रेग्नेंसी में ही वे अपने हिस्से की शूटिंग करेंगी, ऐसे में फैंस को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दीपिका पादुकोण ही राका मूवी में नजर आएंगी।

Also Read –Strait of Hormuz Crisis: फिर ठप्प होगी तेल और गैस की सप्लाई! महज 24 घंटे में आई आफत, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

बड़े पैमाने पर बन रही राका

अल्लू अर्जुन की फिल्म राका को बहुत ही बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण लीडिंग लेडी बनीं हुईं हैं। खबरें हैं कि मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन इनके नाम पर पक्की मुहर अब तक नहीं लगाई गई है। (Deepika Padukone Film Raaka) हाल ही में राका से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया। राका मूवी एक्शन से भरपूर होगी और दीपिका पादुकोण का भी जबरदस्त एक्शन होगा, जिसकी शूटिंग वे अपनी प्रेग्नेंसी में ही करेंगी। फिल्म कब तक रिलीज होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगले साल मिड में ये फिल्म दस्तक दे सकती है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version