मनोरंजन
Govinda On Kashmera Shah: गोविंदा की बहू ने कसा उनपर तंज कहा- मुझे मेरे पति या बॉयफ्रेंड ने कोई प्रोजेक्ट नहीं दिलाया है
Published
2 घंटे agoon

Govinda On Kashmera Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की पर्सनल लाइफ इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में है। जिसके पीछे की वजह है गोविंंदा की पत्नी सुनीता अहूजा द्वारा उनपर लगाए जाने वाला धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जिसके बाद से गोविंदा और उनकी पत्नी के रिश्ते में लगातार दरार आती रही हैं। यहाँ तक गोविंदा की पत्नी ने उनके खिलाफ कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी दे दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने तलाक की अर्जी को वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि गोविंदा दूसरी शादी करने जा रहे हैं, इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली। तो वहीं गोविंदा और उनकी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार का नाम लगातार सुर्खियों में आता रहा है। अब जाकर गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने उनपर एक बार फिर से तंज कसा है।
Govinda On Kashmera Shah: गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने उनपर कसा तंज वीडियो हुआ वायरल
गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह अक्सर उनपर और उनके अफेयर की खबरों पर तंज कसती रहती है। कश्मीरा शाह गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा को सपोर्ट करती हैं। जबसे गोविंदा के अफेयर की खबरें आई है और उनकी पत्नी ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया है। तबसे कश्मीरा शाह उनपर तंज कसती नजर आ रही हैं। हालहि में कश्मिरा शाह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है।
कश्मीरा शाह ने चल रहे गोविंदा-कोमल रानी विवाद पर तीखा कटाक्ष किया, पता चलता है कि वह अभिनेता और निर्देशक दोनों के रूप में अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए ग्रीस जा रही हैं। वह मजाक में कहती है, “ये मैंने खुद फाइनेंस किया है, ना इसमें मेरे पति का पैसा है और ना बॉयफ्रेंड का सपोर्ट है।
कश्मिरा शाह के इस स्टेटमेंट को गोविंदा और उनकी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के अफेयर की खबरों से जोड़ा जा रहा है। तो वहीं रानी स्वर्णकार भी लगातार गोविंदा की पत्नी और उनपर आरोप लगाने वाले लोगों पर टिप्पणी करती हुई नजर आ रही हैं।
