Kangana Ranaut-Hrithik Roshan Love Story: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन एक बार फिर चर्चाओं का हिस्सा बनें हुए हैं। जी हां! दरअसल Gen Z को गटर जेनरेशन कहने के बाद कंगना रनौत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसी के बाद ऋतिक रोशन से माफी मांगी का एक ट्रेंड चला, जिस पर ऋतिक रोशन ने कमेंट भी किया, वहीं कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के इस कमेंट का जवाब देते हुए उन्हें आग को भड़काने का काम बंद करने के लिए कहा। सालों बाद एक बार फिर कंगना रनौत और ऋतिक रोशन आमने-सामने आ गए हैं, ऐसे में चलिए हम आपको इनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जो बाद में नफरत में बदल गई।
Kangana Ranaut-Hrithik Roshan Love Story: कैसे शुरू हुई थी कंगना रनौत-ऋतिक रोशन की प्रेम कहानी
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का प्यार का किस्सा किसी से छिपा नहीं है, इनका प्यार और फिर विवाद दोनों ही जगजाहिर है। अब यदि आपको बताएं कि इनके बीच प्यार की शुरुआत कब हुई तो दरअसल दोनों की पहली मुलाकात फिल्म काइट्स की शूटिंग के दौरान हुई थी, जब 2010 में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन काइट्स फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान इनके बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें आईं थीं, दोनों के बीच काफी बातें होने लगीं थीं।
वहीं, फिर, साल 2013 में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की डेटिंग की खबरें पब्लिकली भी फेल गई, दरअसल साल 2013 में दोनों की फिल्म “कृष 3” आई थी, इस फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के दौरान ऋतिक रोशन और कंगना रनौत एक साथ ज्यादा समय बिताते थे, बताया जाता है कि उस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बेहद बढ़ गईं थीं। हालांकि इनका रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं पाया, रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का रिश्ता मई 2014 के आसपास टूटा था, दरअसल करण जौहर की एक पार्टी में दोनों के बीच अनबन हुई, जिसके बाद इनका रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया।
Also Read –Ramayana Sita Role: सीता के रोल के लिए इस साउथ एक्ट्रेस ने भी दिया था ऑडिशन, हुईं रिजेक्ट
कंगना रनौत-ऋतिक रोशन के बीच क्यों हुआ विवाद
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का रिश्ता 2014 में टूट गया था, लेकिन दोनों के बीच असली विवाद तो 2016 में शुरू हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि कंगना रनौत ने 2016 में अपने किसी एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन को “सिली एक्स” कह दिया था, जिसके बाद ऋतिक रोशन चुप नहीं बैठे और उन्होंने कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजा और फिर इनके रिश्ते का पूरा सच दुनिया के सामने भी आ गया।
कंगना रनौत के “सिली एक्स” वाले बयान पर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर भी आपत्ति जताई थी, साथ ही उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। इतना ही नहीं, ऋतिक रोशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और यह साफ करने को कहा कि दोनों के बीच कभी कोई रिश्ता नहीं था। हालांकि कंगना रनौत पीछे नहीं हटी और उन्होंने भी अपने वकील के जरिए ऋतिक रोशन को जवाबी कानूनी नोटिस भेजा। कंगना का दावा था कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे, जहां कंगना रनौत ने हमेशा ऋतिक रोशन संग अपना रिश्ता स्वीकार किया, वहीं ऋतिक रोशन ने हमेशा की कहा कि उनका कंगना संग कभी प्यार वाला रिश्ता नहीं था।
Also Read –Firing in US: अमेरिका के Idaho में ताबड़तोड़ फायरिंग, शॉपिंग एरिया में 3 की मौत; हमलावर भी ढेर
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के मेल मीडिया में हुए थे लीक
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के मेल चैट मीडिया में भी लीक हो गए थे, इन ईमेल्स में कंगना की तरफ से ऋतिक रोशन को भेजी गई बेहद निजी और एकतरफा बातें शामिल थीं, जिसमें कंगना ने ऋतिक के लिए अपना प्यार बयां किया था, कुछ मेल्स में कंगना ने मानसिक उलझन, अकेलेपन की भावना और ऋतिक को खोने के डर का जिक्र था, ये सभी मेल्स कंगना के अकाउंट से ऋतिक की आईडी पर भेजे गए थे, जिनमें ऋतिक की तरफ से कोई जवाब नहीं था। बता दें कि इन चैट्स को ऋतिक के वकीलों ने सबूत के तौर पर साइबर सेल को सौंपा था और बाद में यह मीडिया में भी लीक हो गया था। इन चैट्स के सामने आने के बाद कंगना के वकीलों ने आरोप लगाया कि ऋतिक ने खुद उनके ईमेल अकाउंट को हैक किया था और खुद को बचाने के लिए इन ईमेल्स को मीडिया में लीक किया, ताकि कंगना को मानसिक रूप से अस्वस्थ दिखाया जा सके।
बताते चलें कि, ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की 2016 की कानूनी लड़ाई किसी अदालती फैसले पर खत्म नहीं हुई, मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने सबूतों के अभाव में मामले को ‘निल रिपोर्ट’ (NIL report) के साथ बंद कर दिया, जिसमें कहा गया कि वे यह पता नहीं लगा सके कि कथित ईमेल आईडी कौन इस्तेमाल कर रहा था क्योंकि कोई ठोस तकनीकी सुराग नहीं मिला। कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का ये विवाद बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़े और लंबे समय तक चलने वाला विवाद बन गया है, यहां तक कि इतने सालों बाद, आज भी दोनों का विवाद चर्चा में आ ही जाता है।