राष्ट्रीय समाचार
Latif Bhat Encounter: J&K में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर! CRPF चौकी पर हमले का था मास्टरमाइंड
Published
45 मिनट agoon

Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले (Kulgam) में हुई मुठभेड़ (Encounter) के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को मार गिराया गया है।
लतीफ भट 11 नवंबर को कुलगाम के मीर बाजार के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की चौकी पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। आतंकियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और सीआरपीएफ की टीमें शामिल थीं। भारत राष्ट्रीय समाचार
Latif Bhat Encounter: वीडियो कॉल पर सेना के अफसरों ने सरेंडर करने को कहा था
कुलगाम के एसएसपी अनायत अली ने मुठभेड़ स्थल पर पत्रकारों को बताया कि पुलिस को लतीफ भट की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से ऑपरेशन शुरू किया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
एसएसपी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट को आत्मसमर्पण करने के कई मौके दिए। उन्होंने खुद वीडियो कॉल के जरिए उससे बातचीत की। इस दौरान उसे समझाया गया कि उसकी जिंदगी अभी बाकी है, वह कम उम्र का है और हथियार छोड़कर सामान्य जिंदगी में लौट सकता है। सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर ने भी उससे हथियार डालने की अपील की।
‘अल्लाह के सिवा मेरे साथ कोई नहीं है’, लतीफ ने क्या कहा?
इस बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वीडियो कॉल पर सुरक्षाबलों के अधिकारी लगातार लतीफ को सरेंडर करने के लिए समझाते रहे। (Latif Bhat Encounter) उसे भरोसा दिलाया गया कि वह हथियार डाल दे, सुरक्षाबल उसके साथ हैं और उसे बातचीत का मौका दिया जाएगा।
हालांकि, लतीफ ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। वीडियो से जुड़ी रिपोर्टों में उसके हवाले से बताया गया कि उसने कहा, ‘अल्लाह के सिवा मेरे साथ कोई नहीं है।’ उसने यह भी कहा कि वह अल्लाह से मिलने के लिए तैयार है। इस दौरान वह कुरान की आयत पढ़ता भी सुनाई दिया।
मस्जिद के अंदर छिपा था आतंकी
सुरक्षाबलों की घेराबंदी के बीच लतीफ भट ने जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में शरण ले ली थी। इसके बाद भी पुलिस और सेना की ओर से लगातार अनाउंसमेंट कर उसे बाहर आने और हथियार डालने के लिए कहा गया। लेकिन एसएसपी अनायत अली के मुताबिक, उसने इन अपीलों पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया।
पुलिस के अनुसार, तड़के करीब 2:45 बजे लतीफ ने मस्जिद के अंदर से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मस्जिद के भीतर आतंकी की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षाबलों ने बेहद सावधानी बरती। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका प्रयास धार्मिक इमारत को नुकसान पहुंचाए बिना ऑपरेशन पूरा करना था।
मस्जिद को नुकसान पहुंचाए बिना मार गिराया गया लतीफ भट
मस्जिद के भीतर से फायरिंग और आत्मसमर्पण से इनकार के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन जारी रखा। रिपोर्ट के आधार पर एबीपी लाइव ने बताया कि बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
दो दिन पहले मुठभेड़ में बच निकला था लतीफ
लतीफ भट को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल पिछले कुछ दिनों से लगातार अभियान चला रहे थे। 16 नवंबर को कुलगाम के लारू बाईपास इलाके में हुई मुठभेड़ में उसका साथी उमर निसार डार मारा गया था, जबकि लतीफ घेराबंदी से निकलकर भागने में कामयाब रहा था।
इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया। खुफिया जानकारी और निगरानी के आधार पर बुधवार तड़के जांगलपोरा के देवसर इलाके में उसकी मौजूदगी का पता चला। इसके बाद नया ऑपरेशन शुरू किया गया।
11 नवंबर को सीआरपीएफ चौकी पर हमले का था आरोप
लतीफ भट पर 11 नवंबर को कुलगाम के अखरान इलाके में मीर बाजार के पास सीआरपीएफ चौकी पर हुए हमले की साजिश रचने का आरोप था। (Latif Bhat Encounter) इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे। जांच में उमर निसार डार और लतीफ भट की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में सामने आने की बात भी कही गई थी। दोनों पर हमले से पहले इलाके की रेकी करने का आरोप था।
इस तरह 16 नवंबर को साथी उमर निसार डार के मारे जाने के बाद फरार हुआ लतीफ भट दो दिन बाद फिर सुरक्षाबलों के घेरे में आ गया। इस बार उसे सरेंडर करने के लिए वीडियो कॉल से लेकर मस्जिद में अनाउंसमेंट तक कई मौके दिए गए, लेकिन पुलिस के मुताबिक उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया और आखिरकार मुठभेड़ में मारा गया।
