News
Maharastra News: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, NCP नेता छगन भुजबल फिर बने मंत्री

Published
4 महीना agoon
By
News Desk
Maharastra News: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार आज 20 मई को मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है। महायुति सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान NCP नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें धनंजय मुंडे की जगह मंत्री बनाया गया है। (Maharastra News) राजभवन में शपथ समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे।

Maharastra News: शपथ लेने के बाद NCP नेता छगन भुजबल ने क्या कहा?
महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद NCP नेता छगन भुजबल ने कहा कि अंत भला तो सब भला। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अभी तक हर जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया और संभाला है, अब आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वह उसे निभाएंगे। (Maharastra News) बता दें कि छगन भुजबल का नाम महाराष्ट्र की सियासत में OBC के सबसे बड़े चेहरों में शामिल है, जो अब फिर से मंत्री बन गए हैं।
इससे पहले 2024 में नवंबर में जह महाराष्ट्र में महायुति गठबंधझन की सरकार बनी थी, तब मंत्रिमंडल में छगन भुजबल को शामिल नहीं किया गया था। (Maharastra News) इसकी वजह से वह नाराज भी थे, लेकिन अब उन्हें कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले ली है।
छगन भुजबल को मिल सकता है ये मंत्रालय
छगन भुजबल ने NCP नेता धनंजय मुंडे की जगह ली है। मुंडे खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पद संभाल रहे थे, लेकिन मार्च में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भुजगल को यही खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय मिल सकता है। वह इससे पहले भी इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छगन भुजबल को लेकर क्या कहा?
छगन भुजबल के महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ लेने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने आगे कहा, “छगन भुजबल पहले भी मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कई विभागों को लीड किया है और वो एक अनुभवी नेता हैं। मैं उनको बहुत बधाई देता हूं। उनके अनुभव का निश्चित रूप से सरकार को फायदा होगा।”
You may like
PM Narendra Modi: PM मोदी ने अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर सुशीला कार्की को दी बधाई, नेपाल को लेकर ये बात कही
Harry bike blogger Nepal viral video: ‘ये क्या रिकॉर्ड हो गया…’ नेपाल में विदेशी ब्लॉगर ने बनाया ऐसा वीडियो,रातोंरात हो गया वायरल, Video
CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
Nepal Latest Updates: कहीं दुबई, कहीं चीन… आखिर कहां हैं ओली? नेपाल हिंसा के बीच खुद तोड़ी चुप्पी और खोला बड़ा राज
Nepal Protest Latest Update: नेपाल में Gen-Z का गुस्सा बेकाबू… पीएम के इस्तीफे के बाद जेल तोड़कर 3000 कैदी फरार, भारत अलर्ट पर!
Nepal Crisis Deepens: नेपाल अराजकता और सत्ता शून्य से बढ़ा खतरा, भारत की सतर्क निगाह