राष्ट्रीय समाचार
Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसक उबाल! नागा संगठन ने कटा सिर लौटने को दिया 48 घंटे का अल्टिमेटम, 9 की मौत
Published
1 महीना agoon

Manipur Violence: मणिपुर में कुकी और नागा समुदायों के बीच ताजा हिंसक घटनाओं ने तनाव बढ़ा दिया है। कांगपोकपी जिले में कथित उग्रवादी हमले में मारे गए 52 वर्षीय अजिनबौ आर. का सिर गायब होने के बाद नागा नागरिक संगठन ज्वाइंट ट्राइब्स काउंसिल (JTC) ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। (Manipur Violence) संगठन ने चेतावनी दी है कि तय समय में मृतक का सिर उसके परिवार को नहीं लौटाया गया तो न्याय सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस घटनाक्रम ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बहाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शनिवार को कांगपोकपी जिले के मकुई अशांग गांव पर संदिग्ध उग्रवादी हमले में अजिनबौ आर. की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। (Manipur Violence) रविवार रात उनका बिना सिर वाला शव पोस्टमार्टम के लिए इंफाल स्थित जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) लाया गया। मृतक का सिर अब तक बरामद नहीं हुआ है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर छलावरण वाली वर्दी पहने और भारी हथियारों से लैस लोगों के बीच अजिनबौ का सिर दिखाई देने का दावा किया गया। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Also Read –Nepal Flood Update: नेपाल में बाढ़ से तबाही, हिमालय में बार-बार क्यों आ रही हैं विनाशकारी आपदाएँ?
‘सिर लौटाए बिना पोस्टमार्टम नहीं’, नागा संगठन की दो टूक
ज्वाइंट ट्राइब्स काउंसिल मणिपुर ने रविवार को जारी बयान में कहा कि अजिनबौ का सिर लापता है और जब तक उसे परिवार को नहीं सौंपा जाता, पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। संगठन ने कहा कि मृतक के अवशेषों का सम्मान और गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार परिवार का अधिकार है।
संगठन ने राज्य और केंद्र सरकारों को ताजा हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए इस घटना को मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध बताया। साथ ही, सिर की तलाश कर उसे परिवार को सौंपने के लिए 48 घंटे की ‘गैर-समझौतावादी’ समयसीमा तय की। अल्टीमेटम पूरा नहीं होने पर संगठन ने सबसे सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।
तीन जिलों में गोलीबारी, नौ लोगों की मौत
मणिपुर में ताजा हिंसा की घटनाएं केवल कांगपोकपी तक सीमित नहीं हैं। (Manipur Violence) शुक्रवार और शनिवार को कामजोंग, उखरुल और कांगपोकपी जिलों में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत होने की खबर है। इन घटनाओं ने राज्य में एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया है।
हिंसा की शुरुआत शुक्रवार रात कामजोंग जिले के चासाद गांव में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने पांच बच्चों की 22 वर्षीय मां की गोली मारकर हत्या कर दी। नागा बहुल कामजोंग जिले का यह गांव कुकी समुदाय के प्रभुत्व वाला क्षेत्र है। इस हत्या के बाद कुकी और नागा सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही।
मुख्यमंत्री ने शांति बहाली के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने हत्याओं की निंदा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल करने और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
फरवरी 2026 से कुकी और नागा समुदायों के बीच जारी हिंसा में 50 से अधिक लोगों की मौत और कई घरों को आग के हवाले किए जाने की खबरें सामने आई हैं। (Manipur Violence) ताजा घटनाओं के बाद मणिपुर में शांति बहाली की चुनौती और गंभीर हो गई है। अब सबकी नजरें सरकार की कार्रवाई, लापता सिर की बरामदगी और 48 घंटे की समयसीमा के भीतर उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी हैं।
