Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार में संभावित कैबिनेट फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्रों के हवाले से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदला जा सकता है। हालांकि, सरकार या भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Modi Cabinet Reshuffle: जुलाई में हो सकता है कैबिनेट विस्तार
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में फेरबदल संसद के मानसून सत्र से पहले किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह बदलाव जुलाई के दौरान किसी भी समय संभव है। (Modi Cabinet Reshuffle) संसद का मानसून सत्र आमतौर पर जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होता है, ऐसे में उससे पहले नई टीम और मंत्रालयों का पुनर्गठन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट फेरबदल भाजपा के संगठनात्मक बदलाव के साथ ही किया जा सकता है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नई टीम की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है, जिसके बाद सरकार और संगठन दोनों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Also Read –Ranbir Kapoor Rajkumar Hirani Movie: क्या राजकुमार हिरानी रणबीर कपूर के साथ करेंगे फिल्म, बताया
कई वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों पर चर्चा
राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि केवल धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल खट्टर, हरदीप सिंह पुरी और रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई वरिष्ठ नेताओं के मंत्रालयों को लेकर भी विचार-विमर्श चल रहा है। हालांकि, इन सभी नामों को लेकर अभी केवल अटकलें ही सामने आई हैं और भाजपा ने किसी भी बदलाव की पुष्टि नहीं की है।
शिक्षा मंत्रालय को लेकर क्यों बढ़ी चर्चा?
शिक्षा मंत्रालय पिछले कुछ समय से कई विवादों के कारण चर्चा में रहा है। NEET परीक्षा पेपर लीक और CBSE की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली से जुड़े मामलों के बाद मंत्रालय के कामकाज पर सवाल उठे थे। ऐसे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विभाग में बदलाव की संभावना को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। (Modi Cabinet Reshuffle) हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Also Read –Akhilesh Yadav: रामलला के दर्शन को अयोध्या कब जाएंगे अखिलेश यादव? सपा प्रमुख ने खुद ही दिया जवाब
सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व संगठन में युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां देने की तैयारी में है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नई टीम की सूची लगभग तैयार कर ली है। (Modi Cabinet Reshuffle) इसके अलावा “एक व्यक्ति, एक पद” की नीति के तहत कुछ नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव भी किया जा सकता है।
इन नेताओं की एंट्री की भी चर्चा
राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि संभावित फेरबदल के दौरान नीतीश कुमार, शक्तिकांत दास, सुखेंदु शेखर रे, तरुण चुघ, राघव चड्ढा और श्रीकांत शिंदे जैसे नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। (Modi Cabinet Reshuffle) इन सभी नामों को लेकर फिलहाल केवल कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा और केंद्र सरकार की ओर से किसी भी संभावित फेरबदल या नियुक्ति पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।