News
Mohan Bhagwat: मोहन भागवत को मिलेगी Z+ से भी तगड़ी सुरक्षा, मोदी-शाह के पास ऐसी सिक्योरिटी; क्यों लिया गया ये फैसला?

Published
10 महीना agoon
By
News Desk
Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (Mohan Bhagwat) अब उन्हें Z+ से भी तगड़ी सुरक्षा दी जाएगी। संघ प्रमुख की सुरक्षा Z+ से बढ़ाकर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएसल) कर दी गई है। जाहिर तौर पर भागवत अब पहले से अधिक सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहेंगे।
Mohan Bhagwat: क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?
रिपोर्ट में कहा कि गृह मंत्रालय ने समीक्षा बैठक के बाद ये फैसला लिया है। समीक्षा बैठक में पता चला था कि बीजेपी शासित राज्यों में तो भागवत की सुरक्षा चुस्त है, लेकिन गैर बीजेपी शासित राज्यों में उनकी सुरक्षा में ढिलाई बरती गई थी। संभावित खतरे के बाद ये फैसला लिया गया।

मोहन भागवत की सुरक्षा में अपडेट की जानकारी सभी राज्यों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि आरएसएस चीफ को विशेष रूप से डिजाइन हेलीकॉप्टर में ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि अभी उनकी सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान तैनात रहते हैं।

कैसी होती है ASL सुरक्षा?
ASL स्तर की सुरक्षा से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों जैसी स्थानीय एजेंसियों को देनी होती है। ASL स्तर की सुरक्षा में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा होता है।
You may like
Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh: अदनान शेख बनें पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक
Kolkata Metro Disruption: कोलकाता मेट्रो बारिश ने रोकी रफ्तार, शहर की बुनियादी ढांचे पर उठे सवाल
Puri Stampede: पुरी हादसे के बाद सियासी भूचाल! CM माझी का ताबड़तोड़ एक्शन, SP-DM को हटाया, 25 लाख का मुआवजा का ऐलान
Chardham Yatra Red Alert: चारधाम यात्री सावधान! चारधाम यात्रा बनी मौत की घाटी, रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे का ब्रेक, पहाड़ों में तबाही का डर…
Lucknow News: छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: BJP-सपा पर केजीएमयू का नाम बदलने का लगाया आरोप, असली नाम बहाल करने की मांग
Suryakumar Yadav Surgery: सूर्यकुमार यादव की सर्जरी पर आया अपडेट, स्पोर्ट्स हर्निया के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर