मनोरंजन
Pawan Singh News: पवन सिंह ने Akshara Singh से माफी मांगने के बाद कहा- प्रेम करना गुनाह नहीं है
Published
16 घंटे agoon

Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह अपनी निजी जीवन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। इसके साथ ही पवन सिंह ने हालहि में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से माफी मांगी है। जिसके बाद अक्षरा सिंह और पवन सिंह के दुबारा एक साथ आने की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इन सबके बीच पवन सिंह द्वारा कहीं गई एक बात सुर्खियों में है।
Pawan Singh News: पवन सिंह ने प्रेम के बारे में की बात
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इन सबके बीच पवन सिंह तलाक के लिए कोर्ट में नहीं आ पाते हैं। जिसके बाद पवन सिंह की पत्नी उनके द्वारा कानून के साथ खिलवाड़ करने और अपने पद का गलत प्रयोग करने का आरोप भी लगा है। इसके साथ ही पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांग लिया। जिसके बाद ये भी सवाल उठा कि क्या पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक बार फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। अनंत सिंह की शादी में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के एक साथ नजर आने की खबरें वायरल हुई थी। पवन सिंह इस शादी का हिस्सा तो बने थे लेकिन अक्षरा सिंह इस शादी समारोह का हिस्सा नहीं बनी थी।
अब जाकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से माफी और पत्नी से तलाक की चर्चाओं के बीच भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने प्रेम को लेकर अपनी बात रखी। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान उन्होंने कहा- ‘प्रेम करना गुनाह नहीं है, प्रेम करना पाप नहीं है। प्रेम यदि पाप है, तो पुण्य किसका नाम है?’ पवन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वह अपने निजी जीवन से जुड़े मामलों को लेकर लगातार चर्चा में हैं।
