Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Chandauli: जन्मदिन पर पौधारोपण: माता-पिता के नाम दो पेड़ लगाकर बच्चे ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published

on

रिपोर्ट- अखिलेश कुमार राय

Chandauli: चंदौली। बदलते दौर में जहां जन्मदिन पार्टियों और दिखावे तक सीमित होते जा रहे हैं, वहीं एक बच्चे ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। कम्पोजिट विद्यालय बहादुरपुर, नियामताबाद (चंदौली) में छात्र हितैषी गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अनोखे अंदाज में पौधारोपण कर सबका ध्यान आकर्षित किया।

हितैषी ने अपने जन्मदिन पर एक नहीं, बल्कि दो पौधे लगाए—एक अपनी मां के नाम और दूसरा अपने पिता के नाम। (Chandauli) यह पहल न सिर्फ परिवार के प्रति सम्मान दर्शाती है, बल्कि समाज को पर्यावरण बचाने का मजबूत संदेश भी देती है।

ये भी पढ़ें –Karnataka Congress crisis 2026: कर्नाटक कांग्रेस बगावत की आंधी! अचानक दिल्ली रवाना हुए 30 विधायक, खतरे में सिद्धारमैया की कुर्सी?

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राधा रानी केसरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। (Chandauli) उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा भी “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश दिया गया है, लेकिन हितैषी ने इसे आगे बढ़ाते हुए माता और पिता दोनों के नाम पौधे लगाकर एक नई मिसाल कायम की है। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें मेडल और पेन देकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु की कामना की गई।

क़लम क्रांति एजुकेशन फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार और वैश्य समाज कैमूर के जिला प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने भी इस पहल को बेहद सराहनीय बताया। (Chandauli) उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है और इस तरह के प्रयास समाज में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें –Asha Bhosle Grand Daughter Video: आशा भोसले के निधन के बाद नातिन Zanai Bhosle का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आँसू

विद्यालय के संकुल प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का अनोखा जन्मदिन समारोह विदेशी संस्कृति के प्रभाव पर एक करारा जवाब है। उन्होंने सभी बच्चों को हितैषी से प्रेरणा लेने की बात कही।

इस मौके पर छात्र के माता-पिता—माता सुनैना गुप्ता और पिता जयराम गुप्ता—भी मौजूद रहे। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष के साथ हितैषी को बधाई दी और उनके इस कदम को प्रेरणादायक बताया।

इस पहल ने यह साबित कर दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं, बस जरूरत है एक सकारात्मक सोच और पहल की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *