स्पोर्ट्स
Lucknow: UP में खेलों का बड़ा मंच: लखनऊ में जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
Published
9 महीना agoon

Lucknow: लखनऊ के प्रतिष्ठित केडी सिंह बाबू स्टेडियम परिसर स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय इंडोर हॉल में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। (Lucknow) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं PS मीडिया न्यूज़ ग्रुप की चेयरपर्सन पारुल वर्मा ने शिरकत की. इस दौरान आयोजकों द्वारा अतिथि का बुके देकर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं PS मीडिया न्यूज़ ग्रुप की चेयरपर्सन पारुल वर्मा एवं भारतीय युवा परिषद की महिला विंग की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। (Lucknow) उद्घाटन अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खेल निदेशालय के प्रतिनिधि, हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी, कोच, पूर्व खिलाड़ी एवं उत्साही युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ आदि से लगभग 20-24 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें 200 से ज्यादा युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं इन टीमों में लखनऊ और कानपुर की सबसे मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। (Lucknow) इस दौरान महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष पारुल वर्मा ने युवा सशक्तिकरण पर जोर दिया तो वहीँ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति तिवारी ने खेलों के माध्यम से सामाजिक बदलाव पर प्रकाश डाला। दोनों नेताओं ने खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

You may like

Kanpur News: बाढ़ राहत कैंप में एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन, CMO ने जांच के बाद किया खबर का खंडन

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर CM योगी ने शेयर किया Video मैसेज, प्रदेश के शिक्षकों के नाम खास संदेश

Lucknow ICICI Bank Officer Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां! युवक ने महिला बैंक अफसर पत्नी और बहन को मारी गोली, खुद भी की आत्महत्या

UP News: पीएस मीडिया न्यूज़ वेंचर्स के मुख्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह

Bulandshahr News: खुर्जा में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच शुरू

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ आसान, 24×7 रेस्तरां के साथ मिलेंगी कई नई सुविधाएं






