News
Greater Noida Murder: बच्चे की दवा लेने गया था इमरान, बदमाशों ने रास्ते में दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां; सामने आया CCTV वीडियो
Published
5 घंटे agoon

Greater Noida Murder: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida Crime News) के जेवर क्षेत्र में स्थित जहांगीरपुर कस्बे में इमरान हत्याकांड (Imran Murder Case) का CCTV वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। वीडियो में हमलावर इमरान का पीछा करते हुए उस पर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। गोलीबारी के दौरान बाजार में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
इस वारदात में इमरान को छह गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के सात दिन बाद भी चार आरोपी फरार हैं, जबकि पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Greater Noida Murder: बच्चे की दवा लेने निकला था इमरान, रास्ते में घात लगाकर हमला
जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी इमरान की उम्र 36 वर्ष थी। पुलिस के अनुसार, उसके आठ वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब थी। (Greater Noida Murder) इसी वजह से वह घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। दवा लेकर वापस लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
हमले के बाद इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी।
CCTV में कैद हुई वारदात, गोली चलते ही बाजार में मची भगदड़
इमरान हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) मंगलवार को सामने आया। इसमें इमरान हमलावरों से बचने के लिए भागता दिखाई देता है, जबकि आरोपी उसका पीछा करते हुए गोलियां चलाते हैं। गोलीबारी की आवाज सुनकर बाजार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है और लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगते हैं।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा फिर तेज हो गई है।
2021 में हुई हत्या से जुड़ी पुरानी रंजिश
इमरान के भाई फरमान की शिकायत पर पुलिस ने जान मोहम्मद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को जान मोहम्मद उर्फ जानू, निवासी मोहल्ला व्यापारियान, जहांगीरपुर और इदरीश, निवासी चांचली गांव को गिरफ्तार किया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जान मोहम्मद ने बताया कि वर्ष 2021 में उसके ताऊ यूसुफ की हत्या हुई थी। इस मामले में इमरान भी शामिल था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए इमरान की हत्या की साजिश रची गई थी। हालांकि, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
4 आरोपी अब भी फरार, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
वारदात में नामजद छह आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाकर लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। बाजार में दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
You may like

UP Politics: ओवैसी का मिशन यूपी शुरू! भिनगा से दद्दन खां को टिकट, अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

Rambhadracharya Court Notice: ‘छोटे ब्राह्मण’ टिप्पणी पर रामभद्राचार्य को कोर्ट का नोटिस, 12 अक्टूबर को सुनवाई

UP Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए हाईकमान की चौखट पर पहुंची UP BJP की लिस्ट! कुमार विश्वास-ईरानी समेत दर्ज हैं 25 नाम

UP News: सर्टिफिकेट पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे, डीएम ने बढ़ाया हौसला

Akhilesh Yadav Brahmin Vote Bank: ब्राह्मणों पर क्यों डोरे डाल रहे अखिलेश यादव? क्या सपा के साथ जाएगा BJP का पावरफुल वोट बैंक, 2027 में बदलेगा खेल!

Kanpur News: बाढ़ राहत कैंप में एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन, CMO ने जांच के बाद किया खबर का खंडन






