Connect with us

News

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर CM योगी ने शेयर किया Video मैसेज, प्रदेश के शिक्षकों के नाम खास संदेश

Published

on

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो साझा कर शिक्षकों के योगदान को नमन किया और उत्तर प्रदेश की समृद्ध ज्ञान परंपरा का उल्लेख किया।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विशिष्ट ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। (Teacher’s Day 2026) उन्होंने कहा कि प्रदेश प्राचीन काल से ही ज्ञान, साधना, संस्कार और शिक्षा की पावन भूमि रहा है।

Also Read –Nepal Flood-Landslide: नेपाल में बाढ़ के बाद अब भूस्खलन का कहर, कई बड़े हाईवे पूरी तरह बंद; काठमांडू समेत कई इलाकों पर असर

Teacher’s Day 2026: काशी से सारनाथ तक ज्ञान की गौरवशाली परंपरा

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि काशी ने पूरी दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। (Teacher’s Day 2026) उन्होंने अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज को भी सनातन ज्ञान परंपरा के महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर ज्ञान और अध्यात्म की ऐसी समृद्ध परंपरा रही है, जिसने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को लंबे समय तक दिशा दी है।

Also Read –Ex MLA Guddu Pandit Assaults Wife: बाल पकड़कर फर्श पर घसीटा…! गुड्डू पंडित का पत्नी के साथ मारपीट का गंभीर आरोप; Video हुआ Viral

शुकतीर्थ और नैमिषारण्य का भी किया उल्लेख

सीएम योगी ने शुकतीर्थ और नैमिषारण्य की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि करीब पांच हजार वर्ष पूर्व शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी द्वारा श्रीमद्भागवत का प्रथम वाचन किया गया था।

वहीं, नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। (Teacher’s Day 2026) मुख्यमंत्री के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की इसी ज्ञानभूमि से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

आधुनिक शिक्षा और तकनीक से भविष्य गढ़ रहे शिक्षक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश के शिक्षक इसी गौरवशाली विरासत को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक और इनोवेशन की भूमिका लगातार बढ़ रही है और शिक्षक विद्यार्थियों को नई चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *