मनोरंजन
Shahrukh Khan King Movie: शाहरूख खान की किंग मूवी का टीजर कब आएगा जानिए, तरण आदर्श ने की तारीफ
Published
1 महीना agoon

Shahrukh Khan King Movie: शाहरुख खान स्टारर फिल्म किंग इस दिसंबर बड़े पर्दे पर रिलीज की तैयारी है इसी बीच, दिग्गज ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शाहरुख खान के स्टारडम और फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद के कॉम्बिनेशन को लेकर अपनी बात रखी है। इसके साथ ही शाहरूख खान की किंग का टीजर कब रिलीज होगा, चलिए जानते हैं इसके बारे में
Shahrukh Khan King Movie: शाहरूख खान की किंग मूवी का टीजर कब आएगा
शाहरूख खान और सुहाना खान की फिल्म किंग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। तो वहीं फिल्म क्रिसमस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। तो वहीं फिल्म के सेट से शाहरूख खान का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया है। तो वहीं रिपोर्ट के अनुसार, शाहरूख खान की फिल्म किंग का टीजर उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज होगा।
शाहरूख खान की फिल्म किंग पर तरण आदर्श का आया बयान
विजनरी डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड शाहरुख खान स्टारर मच एंटीसिपेटेड एक्शन से भरपूर फिल्म किंग सुपरस्टार द्वारा लीड किए जाने वाले स्टेलर कास्ट के साथ आती है। दुनिया भर में उत्साह पैदा करने वाली यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रलीज़ होने वाली है, ऐसे में दर्शक इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर हैं। क्योंकि फिल्म सभी के लिए सिल्वर स्क्रीन पर किसी सिनेमैटिक सेलिब्रेशन की तरह होने वाली है।
शाहरुख को लेकर उत्साह का माहौल हर तरफ देखने मिल रहा है, ऐसे में दिग्गज ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने यह बताया है कि क्यों सुपरस्टार का नाम शानदार और अच्छी फिल्मों की बड़ी पहचान बन चुका है। बॉलीवुड हंगामा के साथ अपने विचार साझा करते हुए तरण आदर्श कहते हैं, “शाहरुख खान की कोई तुलना नहीं की जा सकती। आप शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग उस दिन देखेंगे जब उनकी यह फिल्म रिलीज़ होगी।”
आगे उन्होंने बताया है कि दर्शक इस प्रोजेक्ट से किस तरह की उम्मीद कर सकते हैं। सुपरस्टार के नाम के साथ मास्टर क्राफ्ट्समेन सिद्धार्थ आनंद का साथ आना इस बात की गारंटी देता है कि थिएटर में शानदार नजारा देखने मिलने वाला है। इस बारे में बात करते हुए तरण आदर्श कहते हैं, “किंग के साथ शाहरुख खान का नाम जुड़ा है, जो अपने आप में अच्छी फिल्म की पहचान है। आप जानते हैं कि पर्दे पर कुछ बड़ा और शानदार देखने को मिलेगा। वह सिद्धार्थ आनंद के साथ वापसी कर रहे हैं। मुझे पता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। लोग भले ही किसी भी एक्टर के फैन हों, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वे ‘किंग’ देखने जरूर जाएंगे।”
लगातार इंडियन सिनेमा को एक अलग पहचान देने वाले एक बेमिसाल करियर के साथ, शाहरुख खान का दर्शकों के साथ हमेशा बने रहना एक बार फिर इस बात का सबूत है कि उनकी स्टार पावर का कोई मुकाबला नहीं है, और किंग के साथ वो एक और बड़ी और शानदार फिल्म देने के लिए तैयार हैं।
