राष्ट्रीय समाचार
Sharad Pawar Hospitalized: शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
Published
1 मिनट agoon

Sharad Pawar Hospitalized: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पवार को गले में संक्रमण और तेज बुखार की शिकायत थी, जिसके कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
बताया गया है कि शरद पवार पहले बारामती में थे, जहां उन्होंने शुरुआती उपचार लिया था। (Sharad Pawar Hospitalized) हालांकि, तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर जांच और उपचार के लिए पुणे लाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पवार का आवश्यक मेडिकल परीक्षण किया गया है और रिपोर्ट के आधार पर इलाज जारी है।
NCP के नेताओं और कार्यकर्ताओं में पवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता देखी जा रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले चुके हैं। वहीं, समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 83 वर्षीय शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। (Sharad Pawar Hospitalized) हाल के दिनों में वे कई राजनीतिक कार्यक्रमों में भी व्यस्त थे। ऐसे में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर से राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
Sharad Pawar Hospitalized: अस्पताल में उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले हैं साथ
बता दे, अस्पताल में उनकी बेटी और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले मौजूद हैं। (Sharad Pawar Hospitalized) हाल के दिनों में भतीजे अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय थे, जिससे उनकी तबीयत पर प्रभाव पड़ा माना जा रहा है। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
