मनोरंजन
Shatak Movie Trailer: आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर उसके योगदान पर रोशनी डालेगी शतक,देखें ट्रेलर
Published
4 घंटे agoon

Shatak Movie Trailer: शतक मूवी जैसा कि आपको नाम से ही अंदाजा लग गया होगा कि शतक का अर्थ सौ पूरा होने को कहा जा रहा है। तो वहीं आरएसएस के 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। जिसकी वजह से शतक फिल्म रिलीज की जा रही है। जोकि आरएसएस द्वारा देश के हित में दिए गए योगदान पर रोशनी का काम करेगी। (Shatak Movie Trailer) फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसको अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी शतक
Shatak Movie Trailer: शतक मूवी ट्रेलर रिव्यू
आरएसएस यानि राष्ट्रीय स्वंयसेवा संघ की स्थापना 1925 में की गई थी। अब जाकर आरएसएस के सौ साल पूरे होने के बाद उसके योगदान को बड़े पर्दे पर दर्शाया जाएगा। (Shatak Movie Trailer) जिसके लिए एक फिल्म का निर्माण किया गया है। जिसका नाम शतक है, फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। आरएसएस के शताब्दी वर्ष यानी 2025 तक के इतिहास को दर्शाया गया है। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को इस संगठन की स्थापना की थी। यह फिल्म आरएसएस की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका को दर्शाती है। फिल्म एक सदी में संगठन के विकास, उसके मूल्यों और भारतीय समाज पर उसके प्रभाव को चित्रित करने का प्रयास करती है।
शतक मूवी के ट्रेलर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा- आरएसएस को सौ साल पूरे होने पर ढेर सारी बधाइयां! इन सौ सालों में राष्ट्र निर्माण में संघ का बड़ा योगदान रहा है। (Shatak Movie Trailer) इस काम पर और रोशनी डालने आ रही है फिल्म #शतक, ये रही उसकी पहली झलक शतक की संपूर्ण टीम को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकमनाएं
Shatak Movie सिनेमाघरों में 19 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। (Shatak Movie Trailer) इस फिल्म को लेकर उत्सुकता अभी से दर्शकों के बीच देखने को मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर तो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। देखने लायक होगा कि फिल्म कितनी पसंद आती है।
