मनोरंजन
Shehzad Poonawalla Resigns from BJP: BJP से शहजाद पूनावाला ने अचानक दिया से इस्तीफा… खुद किया बड़ा खुलासा, आखिर ऐसा क्या हुआ, कौन हैं वो?
Published
25 मिनट agoon

Shehzad Poonawalla Resigns from BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने अचानक पार्टी से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में ज़बरदस्त हलचल मचा दी है। लंबे वक़्त से टीवी डिबेट्स और सोशल मीडिया पर BJP का पक्ष मजबूती से रखने वाले शहजाद पूनावाला के इस निर्णय ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
हालांकि, अभी तक उनके इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान भी जारी करेंगे।
Also Read –Salman Khan News: सलमान खान ने एक्टर बनने के लिए चुकाई बहुत बड़ी कीमत, खास दोस्त ने बताया
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शहजाद पूनावाला ने अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया और क्या वह अब पूरी तरह सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने जा रहे हैं।
Shehzad Poonawalla Resigns from BJP: आखिर क्यों दिया BJP से इस्तीफा ?
फिलहाल शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के इस्तीफे की आधिकारिक कारण सामने नहीं आई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने BJP नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और कहा है कि जल्द ही इस निर्णय को लेकर विस्तृत रूप से बयान जारी करेंगे।
जब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक इस्तीफे के पीछे की वास्तविक वजह साफ़ नहीं माना जा सकता। हालांकि, इतना तय है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है।
अपने आखिरी इंटरव्यू में राजनीति छोड़ने के दिए थे संकेत
इस्तीफे की खबर सामने आने से ठीक एक दिन पहले शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने अपना एक पुराना इंटरव्यू दोबारा सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने पहली बार खुलकर बताया था कि वह सक्रिय राजनीति (Active Politics) से दूर होने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा था कि वह लगभग 18 से 19 सालों से लगातार राजनीति में सक्रिय रहे हैं। बहुत कम उम्र में उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और अब उन्हें लगता है कि वे अपने तय मुकाम तक पहुंच चुके हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, तभी उन्होंने राजनीति छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि, दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों में BJP की सहायता से करने के लिए उन्होंने अपना निर्णय टाल दिया था। अब उनका मानना है कि सक्रिय राजनीतिक जीवन से आगे बढ़ने का वक़्त आ चुका है।
TV डिबेट्स का सबसे चर्चित चेहरा रहे शहजाद पूनावाला
38 साल के शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) BJP के सबसे मुखर राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में गिने जाते रहे हैं। टीवी डिबेट्स में उनका आक्रामक अंदाज और सरकार का मजबूती से बचाव करना उनकी सबसे खास पहचान बन चुका था।
सोशल मीडिया पर भी वह लगातार सक्रिय रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके ‘X’ प्रोफाइल के बायो में भारतीय जनता पार्टी का उल्लेख नहीं है, जबकि उन्होंने स्वयं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आजीवन अनुयायी बताया है। वहीं, उनके Instagram प्रोफाइल पर अब भी उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताया गया है।
कांग्रेस से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर…
यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से नहीं बल्कि कांग्रेस (Congress) से की थी। उन्होंने साल 2008 में कांग्रेस का दामन थामा था और धीरे-धीरे संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं।
उन्होंने पुणे में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्य किया। इसके अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की मीडिया रिसर्च टीम में सदस्य रहे और महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव की जिम्मेदारी भी निभाई।
साल 2017 में राहुल गांधी के खिलाफ उठाई थी आवाज
साल 2017 शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। उन्होंने कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद के चुनाव को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी थी।
उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अध्यक्ष बनाने के लिए चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी। उन्होंने मांग की थी कि पार्टी में पारदर्शी और योग्यता आधारित चुनाव कराए जाएं और राहुल गांधी सामान्य सदस्य की तरह चुनाव लड़ें। इस बयान के बाद कांग्रेस के अंदर उनके लिए परिस्थितियां बदल गईं और अंततः उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी।
जब PM मोदी ने की थी खुलकर तारीफ
साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सार्वजनिक मंच से शहजाद पूनावाला की खुलकर तारीफ की थी।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के अंदर आंतरिक लोकतंत्र की कमी को उजागर करने के लिए उनकी प्रशंसा की थी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, ये वही वक़्त, जब उनके राजनीतिक जीवन ने नई दिशा ली। इसके कुछ ही वक़्त बाद उन्होंने BJP का दामन थाम लिया और बाद में उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
पढ़ाई, पेशा और सामाजिक कामों से भी जुड़ा रहा नाम
शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) का जन्म 17 अक्टूबर 1987 को पुणे में हुआ था। राजनीति में आने से पहले उन्होंने कानून (Law) और संवैधानिक मामलों पर काम किया। वह पेशे से वकील (Lawyer) होने के साथ-साथ नागरिक अधिकार कार्यकर्ता (Civil Rights Activist) भी रहे हैं।
साल 2013 में उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Commission for Minorities) के समक्ष आवास में भेदभाव से जुड़े मामले में याचिका भी दायर की थी। उस दौरान उन्होंने आवास उपलब्ध कराने में सांप्रदायिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी।
परिवार का राजनीति से भी गहरा जुड़ाव
शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने बचपन में ही अपने पिता सरफ़राज़ पूनावाला को खो दिया था। इसके बाद उनकी परवरिश उनकी मां यास्मीन पूनावाला ने की।
उनके बड़े भाई तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) कांग्रेस का समर्थन करते रहे हैं। परिवार का गांधी-वाड्रा (Gandhi-Vadra) परिवार से भी संबंध है, क्योंकि तहसीन पूनावाला ने रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) की चचेरी बहन मोनिका वाड्रा (Monica Vadra) से शादी की है।
अब… आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के इस्तीफे ने भारतीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि, अभी उनके इस्तीफे के पीछे का अंतिम कारण सामने नहीं आई है। उन्होंने जल्द आधिकारिक बयान जारी करने की बात कही है।
ऐसे में अब सभी की नज़रें उनके अगले बयान पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि उन्होंने सिर्फ BJP छोड़ी है या फिर सक्रिय राजनीति से भी दूरी बनाने का निर्णय कर लिया है।
