Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Social Media Users Slams Ladakh Gen Z Woman: लद्दाख में ‘हम Gen-Z हैं…’ का रौब दिखाना महिला को पड़ा भारी! सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, वीडियो वायरल

Published

on

Social Media Users Slams Ladakh Gen Z Woman: लद्दाख के शांत और बेहद संवेदनशील वातावरण में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला पर्यटक ने सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। करगिल जिले के मिनीमार्ग चेकपॉइंट का यह पूरा वाकया अब इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही को कुछ देर के लिए क्या रोका गया, महिला का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने ऑन-ड्यूटी जवानों पर भड़ास निकालना शुरू कर दिया।

Social Media Users Slams Ladakh Gen Z Woman: ‘टैक्स’ की अकड़ और Gen-Z का रौब

सामने आए वीडियो में महिला पर्यटक जवानों की तरफ उंगली उठाकर चीखती और बहस करती नजर आ रही है। अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उसने कहा, “हम Gen Z हैं और यह सब बकवास सहन नहीं करेंगे।” इतना ही नहीं, उसने जवानों को यह तक सुना दिया कि उनकी तनख्वाह आम जनता द्वारा भरे जाने वाले टैक्स से आती है। हद तो तब हो गई जब उसने मौके पर मौजूद दूसरे मुसाफिरों को भी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के लिए उकसाया। महिला ने कश्मीर के हालात से तुलना करते हुए आरोप लगाया कि पहले वहां के लोगों को रोका जाता था और अब पर्यटकों को परेशान किया जा रहा है।

Also Read –Manoj Bajpayee New Movie: महात्मा गांधी की अनटोल्ड स्टोरी के लिए एक साथ आए अनुभव सिन्हा और सुधीर

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई लताड़

सोशल मीडिया पर भी देशवासी महिला पर जमकर बरस रहे हैं। “एक सोशल मीडिया यूजर अनुपमा जामवाल ने लिखा, कुछ पर्यटक संवेदनशील लद्दाख में आर्मी काफिले को रोकते हैं, जबकि यही आर्मी फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देती है. उनका सम्मान करो.”

” एक अन्य यूजर गरिमा ने कहा, Gen Z होना संवेदनशील इलाके में तैनात सैनिकों का अपमान करने का लाइसेंस नहीं है. सुरक्षा बल मनोरंजन के लिए बैरियर नहीं लगाते.”

“डॉ. डी. पिल्लई नाम के एक यूजर ने कहा, टैक्स देश चलाते हैं, लेकिन अपमान करने का अधिकार नहीं देता. सीमाएं सिर्फ पैसे से नहीं, हिम्मत, अनुशासन और बलिदान से सुरक्षित रहती हैं.”

लोगों का कहना है कि संकट के समय यही सेना पर्यटकों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देती है। यूजर्स ने दो टूक शब्दों में कहा कि Gen-Z होना देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात शूरवीरों का अनादर करने का लाइसेंस बिल्कुल नहीं है।

सेना के संयम की हुई तारीफ

पूरे घटनाक्रम के दौरान अपनी सीमा पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने गजब के धैर्य और संयम का परिचय दिया। महिला के आक्रामक और बदतमीजी भरे रवैये के बावजूद जवानों ने संयम बनाए रखा और स्थिति को शांति से संभालने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, मिनीमार्ग चेकपॉइंट पर खराब मौसम और सेना की गाड़ियों की मूवमेंट की वजह से रास्ता अस्थायी तौर पर रोका गया था। संवेदनशील सीमावर्ती इलाके में जवानों की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाना एक सामान्य और अनिवार्य प्रक्रिया है।

Also Read -Amit Shah Slams Congress: ‘वंदे मातरम्’ के 2 छंद पर घमासान! अमित शाह का कांग्रेस पर सबसे बड़ा वार, बोले- ‘तुष्टीकरण की राजनीति…

पूर्व सैन्य अधिकारियों ने दिखाया आईना

वीडियो के वायरल होते ही पूर्व सैन्य अधिकारियों ने महिला के इस बर्ताव पर सख्त नाराजगी जताई। पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा कि टैक्स का हवाला देकर सेना के त्याग का अपमान करना बेहद शर्मनाक है, क्योंकि देश के जवान भी ईमानदारी से टैक्स चुकाते हैं। वहीं, लेफ्टिनेंट कर्नल एन. थियागराजन ने साफ किया कि सुरक्षा कारणों से रास्ता रोकना बिल्कुल कानूनी है और सिर्फ टैक्स भरने से किसी को देश के सुरक्षा नियमों को तोड़ने का हक नहीं मिल जाता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *