मनोरंजन

Toxic Tabaahi Video Song: यश-कियारा की ने मचाई तबाही, टॉक्सिक का पहला गाना बेहद बोल्ड, देखें

Published

on

Toxic Tabaahi Video Song: साउथ सुपरस्टार यश अपनी फिल्म टॉक्सिक की वजह से लगातार खबरों में बने हुए हैं, फिल्म अगस्त महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी रहे, इस वजह से मेकर्स फिल्म से जुड़ी कुछ न कुछ चीजें सोशल मीडिया पर जारी कर रहें हैं, वहीं अब आज टॉक्सिक का पहला गाना “तबाही” भी रिलीज कर दिया गया है, जो दर्शकों के बीच आग लगा रहा है, जी हां! तबाही गाने में यश और कियारा के बीच बेहद बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Also Read –Pakistan News: पाकिस्तान में BLA के आतंकी हमले में 9 पुलिसकर्मी ढेर, सोशल मीडिया पर 17 मौतों का दावा, भारत पर लगाया लांछन

Toxic Tabaahi Video Song: टॉक्सिक का तबाही गाना रिलीज

यश की फिल्म टॉक्सिक का गाना “तबाही” वैसे तो कई महीनों पहले ही रिलीज कर दिया गया था, हालांकि उस वक्त मेकर्स ने सिर्फ ऑडियो ही जारी किया था, लेकिन आज मेकर्स ने तबाही गाने का वीडियो जारी किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तबाही गाने को यश और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही है।

Also Read –ED Raid Lucknow: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के घर ED की बड़ी रेड! झांसी-लखनऊ में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

टॉक्सिक मूवी का तबाही गाना हिंदी के साथ ही, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में जारी किया गया है और सभी भाषाओं में फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं। कियारा आडवाणी और यश का बेहद रोमांटिक अंदाज दिख रहा है, दोनों एक-दूसरे के इश्क में पूरी तरह डूबे दिख रहें हैं। कुल मिलाकर तबाही गाना बेहद बोल्ड है, यश और कियारा की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी है। तबाही गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स राज शेखर द्वारा लिखा गया है। ये गाना इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

कब आ रही यश की टॉक्सिक

टॉक्सिक मूवी की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है और अब आखिरकार फिल्म 28 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के साथ ही हुम कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे एक्टर्स हैं। गीतू मोहनदास ने फिल्म को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version