राष्ट्रीय समाचार
US-India Trade Deal: दवाइयों से डायमंड तक… खुल गया 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार! भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने दी ‘सबसे बड़ी’ जानकारी
Published
8 घंटे agoon

US-India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Deal) का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज शनिवार को विस्तार से उन उत्पादों की सूची साझा की, जिन पर अमेरिका ने भारत के लिए अब 0% टैरिफ लागू किया है। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि भारत ने अपने किसानों और डेयरी सेक्टर के फायदों की रक्षा करते हुए अमेरिका को कृषि और डेयरी उत्पादों में कोई रियायत नहीं दी है।
US-India Trade Deal: पीयूष गोयल ने दी सबसे बड़ी जानकारी
पीयूष गोयल ने बताया कि अमेरिका ने कई भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क शून्य कर दिया है। इनमें जेम्स एंड ज्वैलरी, डायमंड्स, फार्मा उत्पाद, स्मार्टफोन्स, मसाले, चाय, कॉफी, नारियल और नारियल तेल, वेजिटेबल ऑयल, काजू, विभिन्न फल और सब्जियां शामिल हैं। (US-India Trade Deal) इसके अलावा केला, आम, अनानास, मशरूम, सब्जियों की जड़ें, कोको और उससे बने उत्पाद, प्रोसेस्ड फ्रूट्स जैसे अमरूद जैम को भी 0% टैरिफ का फायदा मिलेगा।
इन पर भी 0% टैरिफ का फायदा
औद्योगिक उत्पादों में एयरक्राफ्ट पार्ट्स, मशीनरी पार्ट्स, फार्मा से जुड़ी वस्तुएं, एल्यूमिनियम पार्ट्स, जिंक ऑक्साइड, मिनरल्स, नेचुरल रबर, प्लैटिनम कॉइंस और एसेंशियल ऑयल जैसे उत्पादों को भी इस सूची में शामिल किया गया है। इससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलने की उम्मीद है।
कृषि और डेयरी क्षेत्र में छूट नहीं
हालांकि, मंत्री ने स्पष्ट कहा कि भारत ने कृषि और डेयरी क्षेत्र में किसी भी तरह की छूट नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक मीट, चीनी, पोल्ट्री, डेयरी उत्पाद, सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी, अमरनाथ, चना, ग्रीन टी, एनिमल सीड प्रोडक्ट्स, नॉन-अल्कोहलिक पेय, इथेनॉल और तंबाकू जैसे उत्पादों पर कोई रियायत नहीं दी गई है। (US-India Trade Deal) उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों और घरेलू उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
भारत के लिए ऐतिहासिक बड़ा अवसर – गोयल
पीयूष गोयल ने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि 30 ट्रिलियन डॉलर का अमेरिकी बाजार अब कम टैरिफ पर भारत के लिए खुल गया है। (US-India Trade Deal) उन्होंने बताया कि पहले जहां कुछ उत्पादों पर 50% तक टैरिफ लगता था, अब उसे कम करके 18% किया गया है। यह दर चीन (35%), वियतनाम (20%) और इंडोनेशिया (19%) की तुलना में कम है।
सरकार का मानना है कि यह समझौता भारतीय निर्यात को नई गति देगा और वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति को और मजबूत प्रदान करेगा।
