मनोरंजन
Ishan Kishan Girlfriend: कौन हैं और कितनी अमीर हैं, जानिए इनके बारे में सबकुछ
Published
15 मिनट agoon

Ishan Kishan Girlfriend: भारतीय टीम के प्रसिद्ध क्रिकेटर ईशान किशन जिन्होंने हालहि में इंडिया और पाकिस्तान के मैच में काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। जिसकी वजह से हर किसी ने उनकी तारीफ की थी। तो वहीं आज हम ईशान किशन की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं। (Ishan Kishan Girlfriend) हालहि में ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने अपने एक इंटरव्यू में अदिती हुंडिया के बारे में बात करते हुए कहा कि वो उनके शादी को समर्थन करते हैं। बता दे कि ईशान किशन का नाम काफी दिनों से अदिति हुंडिया के साथ जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिती हुंडिया और कितनी अमीर हैं।
Also Read –Bhiwadi factory fire: भिवाड़ी हादसा: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
Ishan Kishan Girlfriend: ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया कौन हैं
अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली एक भारतीय मॉडल हैं। 2017 फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट बनकर अदिति ने राष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रसिद्धि हासिल की। (Ishan Kishan Girlfriend) मिस दिवा 2018 में पुरस्कार विजेता प्रतियोगी के रूप में उन्होंने सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने अपना खुद का फैशन लेबल, लेबल अदिति हुंडिया भी शुरू किया है। उन्होंने अपनी शिक्षा जयपुर के इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और फिर जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीबीए की डिग्री हासिल की। अदिति हुंडिया जयपुर की मूल निवासी हैं और एक घनिष्ठ पारिवारिक परिवेश में पली-बढ़ी हैं। उनकी मां का नाम बबीता हुंडिया और सौतेले पिता का नाम ललित है। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम यश हुंडिया है। हालांकि अदिति अपने निजी जीवन को सार्वजनिक नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं, लेकिन वह कभी-कभी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पारिवारिक कार्यक्रमों की तस्वीरें साझा करती हैं। पिछले कई सालों से अदिति विभिन्न आईपीएल टूर्नामेंटों और अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में नजर आती रही हैं। हर बार जब वह स्टेडियम में दिखाई देती हैं, तो इंस्टाग्राम पर उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिती हुंडिया कितनी अमीर हैं
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अदिति हुंडिया की कुल संपत्ति 20 लाख से 30 लाख डॉलर यानि16 करोड़ से 25 करोड़ रुपये के बीच है।
