News
Azamgarh News : अजय यादव भाजपा में शामिल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता

Published
2 वर्ष agoon
By
News Desk
Azamgarh News : फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के आंधीपुर गांव निवासी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व0 रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है। लोकसभा चुनाव से पहले अजय नरेश का भाजपा में शामिल होना सपा के लिए बड़ा झटका है।
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वायु सेना के विमान दिखाएंगे ये कमाल,टच डाउन करेंगे लड़ाकू विमान#Lucknow #india24x7livetv #BreakingNews pic.twitter.com/EEsFdM5NjH
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 6, 2024
Azamgarh News : सपा से तोड़ा नाता

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व0 रामनरेश यादव 1977 में उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2011 में उन्होंने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। 22 नवंबर 2016 को पीजीआई लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। स्व0 यादव के छोटे बेटे 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर फूलपुर-पवई से चुनाव लड़े थे।
सपा की लहर में उन्हें भाजपा से अधिक लगभग 26 हजार मत मिले थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं सपा के बीच गठबंधन में उन्हें फूलपुर-पवई से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन समाजवादी पार्टी में टूट के बाद उनका टिकट काट दिया गया।
Azamgarh News : टिकट कटने से नाराज थे अजय

टिकट कटने की वजह से उन्होंने समाजवादी पार्टी को हमेशा के लिए छोड़ दिया। शनिवार को अजय नरेश यादव को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहे।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश का नाम दुनिया में हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व प्रदेश का विकास हो रहा है। अब जाति के ठीकेदारों की चलने वाली नहीं है। हम सब मिलकर एक बार फिर से मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए उन्होंने जनसंपर्क करने का भी ऐलान किया है।
You may like
Rahul Gandhi News: ट्रंप से डरे हुए हैं पीएम मोदी…, सांसद राहुल गांधी ने पांच बिंदुओं में बताया पूरा सच
Amit Shah Bihar tour: बिहार में एक्शन शुरू, आज से अमित शाह का चुनावी दौरा,RJD में सूरजभान की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला
JDU first candidate list: चिराग के साथ बड़ा धोखा, JDU की पहली लिस्ट ने कर दिया बवाल, NDA में अब होगा घमासान
Ravi Naik: गोवा केे पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक
Dr. APJ Abdul Kalam Jayanti: पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
Maharashtra News: मनसे नेता ने गैर मराठी महिला को मारा थप्पड़, मराठी भाषियों का अपमान करने का आरोप
Pingback: Sanjay Dutt Join Politics : हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल को टक्कर देगे संजय दत्त - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़बरें औ