News
Bihar News : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर लाया गया पटना , PM मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Bihar News : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से कैंसर जैसी बीमार से जूझ रहे थे। सुशील मोदी के निधन के खबर जैसी है सामने आई तो राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत तमाम नेताओं ने शोक जताया। जानकारी मिल रही है कि सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली के एम्स से पटना उनके आवासा पर लाया जा रहा है। सबसे पहले पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया जाएगा। इसके बाद बीजेपी कार्यालय ले जाया जाएगा। बीजेपी कार्यायल के बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा।
मैंने आज अपने भाई को खोया है, इसकी मैं व्याख्या नहीं कर सकता" सुशील मोदी को याद कर रो पड़े अश्विनी चौबे #SushilModi #india24x7livetv @AshwiniKChoubey pic.twitter.com/7TdMGHDDMz
— Shivani Verma (@Shivani75372259) May 14, 2024
Bihar News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि सुशील कुमार मोदी जी का आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। सौम्य स्वभाव, कुशल प्रशासक के रूप में योगदान तथा सार्वजनिक जीवन में शुचिता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में परिलक्षित होते थे। बिहार के उप-मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और राज्य की विधायिका के दोनों सदनों के सदस्य के रूप में सुशील कुमार मोदी ने उच्च आदर्शों को निभाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

Bihar News : PM मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!

Bihar News : सुशील मोदी के निधन से आहत हूं: अमित शाह

हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति
Bihar News : मैंने आज सच्चा दोस्त खो दिया- सीएम नीतीश कुमार
हार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने पूर्व सहयोगी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने कहा कि वे जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। डिप्टी सीएम के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ लंबे समय तक काम किया। सीएम ने कहा, “मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है।

Bihar News : सुशील मोदी का निधन दुखद: लालू यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेसफार्म एक्स पर लिखा कि पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Bihar News : तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूँ। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करे। ॐ शांति ॐ
You may like
Pakistan Latest News: पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां, तालिबान ने बीच चौराहे पर पाक सैनिकों के साथ किया ऐसा काम, दुनिया भर में हो रही बेइज्जती
Rahul Gandhi News: ट्रंप से डरे हुए हैं पीएम मोदी…, सांसद राहुल गांधी ने पांच बिंदुओं में बताया पूरा सच
Amit Shah Bihar tour: बिहार में एक्शन शुरू, आज से अमित शाह का चुनावी दौरा,RJD में सूरजभान की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला
JDU first candidate list: चिराग के साथ बड़ा धोखा, JDU की पहली लिस्ट ने कर दिया बवाल, NDA में अब होगा घमासान
Ravi Naik: गोवा केे पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक
Dr. APJ Abdul Kalam Jayanti: पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
Pingback: Mumbai News : मुंबई में बड़ा हादसा : होर्डिंग गिरने से अब तक 14 की मौत , 74 घायल , मृतकों के परिजनों को मिलेंगे इत
Pingback: Barabanki News: कांग्रेस भ्रष्टाचार की अम्मा की अम्मा, बाराबंकी में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - भा