मनोरंजन
Adah Sharma On Allu Arjun: क्या Allu Arjun के साथ काम करना मुश्किल ? इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Published
1 मिनट agoon

Adah Sharma On Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अल्लू अर्जुन के फैंस मौजूद हैं, जो उन्हें अपना प्यार देते रहते हैं। (Adah Sharma On Allu Arjun) अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी और Atlee Kumar इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रहें हैं। वहीं इन सबके बीच अभिनेत्री अदा शर्मा ने अल्लू अर्जुन संग काम करने का एक्सपीरियंस साझा किया है।
Adah Sharma On Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के साथ काम करना मुश्किल
अभिनेत्री अदा शर्मा जो बॉलीवुड के साथ ही साउथ की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं है, उन्होंने अल्लू अर्जुन संग भी स्क्रीन शेयर किया है। (Adah Sharma On Allu Arjun) दरअसल अल्लू अर्जुन के बारे में कहा जाता है कि यदि आपको उनसे मिलना हो तो उसके लिए उनकी 42 शर्तें हैं, जैसे आपको उनकी आंखों में नहीं देखना है, उनसे हाथ नहीं मिलाना है, इसी तरह और भी कई।
वहीं जब हाल ही के इंटरव्यू में अदा शर्मा से अल्लू अर्जुन के इन शर्तों के बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा, “नहीं ऐसा कुछ नहीं था। (Adah Sharma On Allu Arjun) मेरा एक्सपीरियंस उनके साथ काम करने का बहुत अच्छा था और मुझे लगता है कि मेरा एक्सपीरियंस सबके साथ बहुत अच्छा होता है, क्योंकि मैं नहीं अच्छी हूं और मेरे साथ लोग अच्छे होते हैं।” जिस तरह से अल्लू अर्जुन के बारे में कहा जाता है कि उनकी कई शर्तें होती हैं, वहीं अदा शर्मा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था, उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शानदार बताया।
अल्लू अर्जुन अपकमिंग फिल्में
अल्लू अर्जुन के पास कई धमाकेदार फिल्में हैं, इन दिनों वे Altee की फिल्म में काम करने में व्यस्त चल रहें हैं, जिसे बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। (Adah Sharma On Allu Arjun) इसके बाद अल्लू अर्जुन लोकेश कनगराज के साथ एक फिल्म करने वाले हैं, जिसके लिए भी उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं उनकी पाइपलाइन में पुष्पा 3 भी है।
