मनोरंजन
Viral Kumbh Girl Monalisa : महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के ससुर भड़के उनके रंग पर कसा तंज कहा- कल को बच्चे होंगे
Published
1 घंटा agoon

Viral Kumbh Girl Monalisa: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा ने फिल्म की शूटिंग के बीच ही एक मुस्लिम युवक संग शादी कर ली है। मोनालिसा ने पुलिस स्टेशन में जाकर बयान दिया कि उनके घरवालें उनकी शादी किसी और के साथ करा रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान संग शादी कर ली है। मोनालिसा के पिता ने दावा किया कि वो केरल में फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे। वहाँ पर ये सब हो जाएगा उनको पता ही नहीं था। तो वहीं Viral Kumbh Girl Monalisa के पिता के बाद अब जाकर उनके ससुर का स्टेटमेंट सामने आया है। चलिए जानते हैं Viral Kumbh Girl Monalisa के ससुर ने क्या कहा है।
Viral Kumbh Girl Monalisa: वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के ससुर शादी से खुश नहीं हैं
मोनालिसा और फरमान खान की शादी के बाद अब एक नया बयान सामने आया है। फरमान खान के पिता ने मोनालिसा के रंग को लेकर तंज कसा उनका कहना है कि बिना परिवार के फरमान के इस शादी से वह खुश नहीं हैं। (Viral Kumbh Girl Monalisa) साथ ही उन्होंने कहा, “आज शादी कर ली, लेकिन कल बच्चे होंगे तो लोग पूछेंगे कि वे किस बिरादरी के कहलाएंगे।” इस बयान के सामने आने के बाद मोनालिसा और फरमान की शादी की एक बार फिर चर्चा हुई है।
समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, खानाबदोश परधी समुदाय की सदस्य और खरगोन के महेश्वर कस्बे की रहने वाली मोनालिसा ने बुधवार को पूवर के अरुमनूर स्थित नैनार मंदिर में फरमान खान से शादी कर ली। (Viral Kumbh Girl Monalisa) रिपोर्ट में मोनालिसा के परिवार के सदस्यों का हवाला दिया गया है।
उसके परिवार ने बताया कि मोनालिसा और उसके अब पति के बीच लगभग छह महीने पहले फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने आरोप लगाया कि 2 मार्च को कुछ लोग परिवार के पास आए और कहा कि वे मोनालिसा को फिल्मों में काम दिलाने और अभिनय का प्रशिक्षण देने में मदद करेंगे। (Viral Kumbh Girl Monalisa) उन्होंने बताया कि वह मोनालिसा के साथ केरल गए थे, लेकिन मोनालिसा ने उन्हीं लोगों में से एक से शादी कर ली। उनको इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं प्राप्त थी। नहीं तो वो मोनालिसा को लेकर नहीं आते।
